{"_id":"66a05720a5df84d75a0eddb9","slug":"entrepreneurs-will-install-cctv-in-the-city-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-108791-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शहर में सीसीटीवी लगवाएंगे उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शहर में सीसीटीवी लगवाएंगे उद्यमी
Wed, 24 Jul 2024 06:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई पदाधिकारियों व उद्योगपतियों से बातचीत करते पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा।
बहादुरगढ़। मंगलवार को बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के पदाधिकारियों ने पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा के साथ बैठक की। बैठक में बीसीसीआई पदाधिकारियों ने बताया कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए अपनी तरफ से सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे। इस पर पुलिस उपायुक्त ने उनकी सराहना की।
बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ओर से बहादुरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं बारे में बताया गया। पुलिस उपायुक्त ने उद्यमियों से कहा कि प्रत्येक एंट्री पॉइंट व चौक चौराहों तथा सर्विस रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं ताकि प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस के स्तर पर औद्योगिक क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई जाएगी और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की जाएगी। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि प्रत्येक इंडस्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों की पुलिस सत्यापन कराएं तथा यातायात को सुचारू रूप से चलने के लिए और जो कर्मचारी कंपनी में आते हैं उनको यातायात के नियमों की पालना करने करने के लिए कहें। इस अवसर पर एसीपी क्राइम प्रदीप नैन के अलावा बीसीसीआई एसोसिएशन के पदाधिकारी सुभाष जगा, नरेंद्र छिकारा वरिष्ठ उप प्रधान, विकास आनंद सोनी, पवन मनोज सहसचिव, अजय खटक मौजूद रहे।
-फोटो 68 : बीसीसीआई पदाधिकारियों व उद्योगपतियों से बातचीत करते पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा।