{"_id":"66874174835a07ebc0001bc7","slug":"entrepreneurs-will-also-cooperate-in-making-the-district-tb-free-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-108385-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिले को टीबी मुक्त बनाने में उद्यमी भी करेंगे सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिले को टीबी मुक्त बनाने में उद्यमी भी करेंगे सहयोग
Fri, 05 Jul 2024 06:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। जिला उद्योग केंद्र झज्जर की संयुक्त निदेशक विजयलक्ष्मी की अध्यक्षता में कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें उद्यमियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें जिले के टीबी रोगियों के लिए सीएसआर गतिविधियों के कार्य योजना बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि झज्जर को टीबी मुक्त करने के लिए अब उद्यमी भी सहयोग करेंगे।
कोबी के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने कहा कि झज्जर जिले के उद्योग हमेशा अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग देते रहे हैं। वे आगे भी इसी तरह प्रयासरत रहेंगे और अपने झज्जर जिले को टीबी मुक्त बनाने में सभी संभावित सहयोग देंगे। साथ ही अपने उद्योगों में भी टीबी के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे ताकि जल्द से जल्द हम अपने जिले को टीबी मुक्त बना सकें। डाॅ. सुनीता तंवर (उप सिविल सर्जन), डाॅ. कृतिका (डब्ल्यूएचओ सलाहकार), डाॅ. कुनाल कादयान (जिला चिकित्सा अधिकारी, टीबी नियंत्रण) और उनकी टीम ने भाग लिया। जिले में टीबी की वर्तमान स्थिति और इस लड़ाई में उन्हें आवश्यक सहयोग के बारे में टीम ने प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में कोबी के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, महासचिव प्रदीप कौल, कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल और कोबी के कार्यकारिणी सदस्य रवि चमरिया, पुरुषोत्तम गोयल, गणेश गुप्ता, दीपक साहनी, मोहनलाल मनोचा सहित जिले में सीएसआर कर रहे विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कोबी ने जिले के सभी उद्योगों को उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक सहयोग के लिए सम्मानित किया।
-फोटो 61 : बैठक में मौजूद जिला उद्योग केंद्र की संयुक्त निदेशक विजय लक्ष्मी व कोबी पदाधिकारी।