फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Entrepreneurs to provide additional oxygen administration

अतिरिक्त ऑक्सीजन प्रशासन को उपलब्ध करवाएं उद्यमी

Thu, 22 Apr 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs to provide additional oxygen administration
उद्यमियों के साथ बैठक करते उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार। - फोटो : RohtakCity
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने उद्यमियों से कहा है कि वे प्रशासन को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाएं। साथ ही जनहित में काम करने वाले लोगों को संस्थाओं से कोरोना काल में सहयोग की अपील की है। कोरोना को लेकर उन्होंने उद्योगपतियों और समाजसेवियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि कोरोना को देखते हुए फिलहाल हम बेहतर स्थिति में हैं। लेकिन इसके फैलाव की गति को देखते हुए हमें ज्यादा और बेहतर इंतजाम करने होंगे। हर नागरिक की जान बचाना हमारा पहला लक्ष्य है। इसके लिए सभी उद्यमी, समाजसेवी, एनजीओ आदि आगे आकर प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि उद्यमियों, एनजीओ और लोगों ने कोरोना की पहली लहर के दौरान शानदार काम किया। लेकिन इस बार स्थिति पहले की अपेक्षा ज्यादा विकट है, लोगों को बचाने के लिए हमें और मेहनत से काम करने की जरूरत है। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि कुछ इंडस्ट्री में ऑक्सीजन का प्रयोग होता है। प्रयोग होने के बाद बची ऑक्सीजन उद्यमी प्रशासन को उपलब्ध करवाएं ताकि किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाए हैं। सक्षम उद्यमी इन सेंटरों की जिम्मेवारी उठाकर प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में मेयर मनमोहन गोयल, एडीसी महेंद्रपाल, एसडीएम राकेश सैनी, डीएसपी गोरखपाल, सीटीएम ज्योति मित्तल, सीएमओ डॉ. अनिल बिरला, डीडीए डॉ. रोहताश सिंह, डीआरओ पूनम बब्बर, स्वामी परमानंद महाराज, राजेश जैन, एसके खट्टर, शिव कुमार, केएल चावला, विनोद शर्मा, अमित चौधरी, अरविंद सिकरवार, वीरेंद्र हुड्डा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

जाएं न मजदूर, मिलेंगी सब सुविधाएं
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने इंडस्ट्री में काम कर रहे मजदूरों का आह्वान किया है कि वे पलायन न करें। अभी सरकार का लॉकडाउन लगाने का कोई विचार नहीं है। इसलिए बिना घबराहट अपना काम करें। अगर स्थिति गंभीर होती है तो उद्यमी और प्रशासन उनके साथ है। सभी उद्यमियों से कहा गया है कि वे काम जारी रखें, ताकि श्रमिकों को काम मिलता रहे। उद्यमियों ने प्रशासन को यह भी आश्वासन दिया है कि आपात स्थिति में मजदूरों को खाना, पानी, आवास, चिकित्सा आदि उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटर लिए गोद
उपायुक्त के आह्वान पर उद्यमियों और संस्थाओं ने मौके पर ही कोविड केयर सेंटर गोद लेने पर सहमति जता दी। जन सेवा संस्थान ने 200 बेड, माइक्रोन इंडस्ट्री ने 50 बेड और ऑक्सीजन, डीपीएस ग्रुप ने 80 बेड व ऑक्सीजन, सांपला बेरी रोड एसोसिएशन ने 80, रोहतक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने 45 बेड और लघु भारती ने 55 बेड गोद लेने का आश्वासन दिया। ये संस्थाएं इन बेड पर आने वाले मरीजों को खाना, पानी, बिजली, शौचालय जैसी मूल सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगी। जरूरत पड़ने पर प्रशासन चिकित्सा सुविधा देगा।

दवा की दुकानों की करें मॉनीटरिंग
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दवा की दुकानों की लगातार मॉनीटरिंग करें ताकि कालाबाजारी की कोई गुंजाइश न रह जाए। सरकारी व निजी अस्पतालों में उपलब्ध ऑक्सीजन को बिना खराब किए जरूरत के हिसाब से प्रयोग किया जाए। उन्होंने जिले में ऑक्सीजन सप्लाई कर रही विभिन्न कंपनियों को निर्देश दिए कि प्रशासन के अलावा अगर कोई व्यक्ति अपने लिए ऑक्सीजन मांगे तो सीएमओ की अनुमति के बिना उसे न दी जाए। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि वेंडरों द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही ऑक्सीजन से काम न चले तो नए स्रोत ढूंढे ताकि आपात स्थिति में संक्रमित लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed