फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Entrance exams for postgraduate courses at MDU will be held from the 13th to the 17th.

Rohtak News: एमडीयू में 13 से 17 तक होंगी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं

Sun, 05 Jul 2026 08:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 05 Jul 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Entrance exams for postgraduate courses at MDU will be held from the 13th to the 17th.
20 जुलाई को आएगा रिजल्ट, 21 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट सूची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की घोषणा की है। विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 13 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं का परिणाम 20 जुलाई को घोषित होगा, जिसके बाद 21 जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क निदेशक सुनित मुखर्जी ने यह जानकारी दी। प्रथम फिजिकल काउंसिलिंग 23 जुलाई से शुरू होगी। नए सत्र की कक्षाएं 1 अगस्त से आरंभ होंगी। 13 जुलाई को सुबह 10 बजे से एमए (लोक प्रशासन), एमएससी (फॉरेंसिक साइंस) और एमकॉम की परीक्षा होगी। दोपहर 12.30 बजे से एमए (समाजशास्त्र) के साथ एमबीए, एमबीए (एसएफएस), एमबीए (कारोबार साइकोलॉजी), एमटीटीएम और एमएचएमसीटी के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होगा। अपराह्न 3 बजे से मनोविज्ञान विभाग के पाठ्यक्रमों और एमए (गाइडेंस एंड काउंसिलिंग) की प्रवेश परीक्षा होगी। 14 जुलाई को एमएससी (केमिस्ट्री), एमए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन), एमएससी (मैथमेटिक्स), एमएससी (फिजिक्स) और लाइफ साइंस समूह के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

15 और 16 जुलाई का परीक्षा कार्यक्रम

15 जुलाई को एमए (पॉलिटिकल साइंस), एलएलबी (ऑनर्स) तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होगा। इसी दिन एमए (हिस्ट्री) और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। 16 जुलाई को एमए (भूगोल), बीपीएड, एमपीएड, एमए (संस्कृत) और एमए (डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज) की परीक्षाएं होंगी। एमए (इकनॉमिक्स), एमलिब., एमए (एजुकेशन), एमए (फाइन आर्ट्स) और संगीत विभाग के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा भी इसी दिन है। एमए (योग विज्ञान), एमएड, एमएससी (स्टैटिस्टिक्स) और एमए (हिंदू स्टडीज) की परीक्षाएं भी 16 जुलाई को होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 जुलाई को अंतिम प्रवेश परीक्षाएं

प्रवेश परीक्षाओं के अंतिम दिन 17 जुलाई को एमए (हिंदी) की परीक्षा होगी। एमसीए और एमएससी कंप्यूटर साइंस के लिए भी इसी दिन प्रवेश परीक्षा है। एमएससी (डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग) की परीक्षा भी 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी। फार्मास्युटिकल साइंसेज समूह के एमफार्मा पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा भी इसी अंतिम दिन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed