{"_id":"5ec2d42c8ebc3e90354c7089","slug":"endoscopy-run-after-saying-blood-in-vomit-corona-infected-rohtakcity-news-rtk5555527176","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी में खून की बात कह एंडोस्कोपी करवा भागा कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी में खून की बात कह एंडोस्कोपी करवा भागा कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल के एक मरीज ने सोमवार को पीजीआईएमएस के मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों के पसीने छुड़ा दिए। बताया जा रहा है कि दिल्ली से आया यह मरीज सोनीपत होते हुए रोहतक आ गया। मरीज ने खून की उल्टी होने की शिकायत करते हुए मेडिसन विभाग के वार्ड तीन की एक सीनियर महिला डॉक्टर व टीम से एंडोस्कोपी करवा ली। इसके बाद उसे डिस्चार्ज भी कर दिया गया।
मरीज के जाने के बाद पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव केस था और सभी को गुमराह करता हुआ आ रहा है। मामले का खुलासा होते ही मरीज की एंडोस्कोपी करने वाले डॉक्टरों की कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशनी शुरू कर दी गई। इसके अलावा बताया जा रहा है कि कोरोना मरीज को पुलिस भी तलाश रही है। मरीज कहां-कहां गया है, उसकी हिस्ट्री तलाश की जा रही है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी डॉ. वरूण अरोड़ा ने बताया कि अभी जांच चल रही है। एंडोस्कोपी करने वाले डॉक्टरों की टीम को जांच के साथ क्वारंटीन किया जाएगा। फिलहाल कांटेक्ट हिस्ट्री सर्च की जा रही है। गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली से आया एक मरीज अपने फेफड़े का पानी निकलवाने आया था। उसके चक्कर में संस्थान को चार डॉक्टरों को निजी होटल में क्वारंटीन कर दिया गया है।