फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Encroachments will be demolished by bulldozers in Shourie market early today

शौरी मार्केट में आज तड़के बुलडोजर से ध्वस्त किए जाएंगे अतिक्रमण

Tue, 17 May 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Encroachments will be demolished by bulldozers in Shourie market early today
शौरी मार्केट में सड़क पर किया गया अतिक्रमण। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
नगर निगम की टीम बुधवार तड़के 4 बजे बुलडोजर की मदद से शौरी मार्केट में स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त करने पहुंचेगी। विरोध की आशंका के चलते कई थानों की पुलिस फोर्स व ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे। वहीं, निगम आयुक्त ने मंगलवार को अधीनस्थों के साथ बैठक करके जिम्मेदारियां सौंपते हुए ड्यूटी भी लगाई।
विज्ञापन

शौरी मार्केट देश की बड़ी कपड़ा मार्केटों में से एक हैं। मार्केट में थोक और रिटेल की 1500 से ज्यादा दुकानें हैं। इस मार्केट में रोजाना औसतन छह से सात हजार ग्राहक आते हैं, जिनमें आसपास के जिलों के दुकानदार और खरीदार होते हैं। इस मार्केट के अंदर इतना ज्यादा स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण है कि रास्ते काफी संकरे हो गए हैं। ऊपर से दोपहिया वाहनों के अलावा रिक्शे से माल लाने होते हैं, जिससे सुबह से मार्केट के बंद होने तक जाम के हालात बने रहते हैं। इन हालातों को संज्ञान में लेते हुए न्यायालय उप मंडल मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सैनी ने नगर निगम के संयुक्त आयुक्त और पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

आदेशों में कहा है कि शौरी मार्केट के दुकानदारों ने रोड पर अतिक्रमण किया हुआ है। वाहन रोड पर खड़े रहते हैं। रेहड़ी व फड़ी लगाने वालों ने अतिक्रमण किया है। इनको हटाना बेहद जरूरी है, क्योंकि कोई भी दुर्घटना हो सकती है। दुर्घटना होने पर एंबुलेंस अथवा दमकल की गाड़ी पहुंचने में काफी दिक्कत आएगी। संयुक्त निगम आयुक्त और सब्जी मंडी थाना प्रभारी बाजार में मुनादी, प्रचार-प्रसार आदि करके दुकानदारों को 13 मई तक अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। यदि कोई स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाता है, तो निगम सख्त कार्रवाई करके हटाए। वहीं, पुलिस मार्केट में सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक दोपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से रोकेगी। न्यायालय के आदेशों का पालन कराने के लिए निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने मंगलवार को अधीनस्थों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि शौरी मार्केट में बुलडोजर से तड़के स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण तोड़े जाएं। विरोध की आशंका के चलते कई टीमें बनाकर जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रताप बाजार व प्रताप चौक में होगी कार्रवाई
नगर निगम अब प्रताप बाजार, प्रताप चौक, कसाई चौक, चमेली मार्केट, इंदिरा मार्केट आदि बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएगी। इसके लिए निगम प्रशासन जल्द ही नोटिस देने की कार्रवाई शुरू करेगा।

शौरी मार्केट में अतिक्रमण तोड़ने के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। मगर जब तक उच्च अधिकारियों का निर्देश नहीं मिलेगा तब कुछ नहीं कहा जा सकता कि तोड़फोड़ कब होगी। -सुरेंद्र गोयल, भू-अधिकारी

किला रोड बाजार । फाइल फोटो

किला रोड बाजार । फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed