फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Encroachment is causing traffic jams in the market, administration is unaware

Rohtak News: अतिक्रमण से बाजार में लग रहा जाम, प्रशासन बेखबर

Wed, 29 Oct 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 29 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Encroachment is causing traffic jams in the market, administration is unaware
29जेएनडी03: जुलाना के बाजार में लगा जाम। संवाद
जुलाना। मुख्य बाजार में अतिक्रमण की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां कुछ दुकानदार अपना सामान सड़कों तक फैलाकर रखते हैं। वहीं पूरे बाजार में रेहड़ियों से भी जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे वाहन चालकों और खरीदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


दुकानदार सतीश, रामकुमार, अजय ने बताया कि प्रशासन और नगर पालिका की ओर से बार-बार चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण करने वालों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। सड़कों पर ठेले, रेहड़ी और दोपहिया वाहनों की पार्किंग से रास्ता बेहद संकरा हो गया है।
विज्ञापन

कई बार एंबुलेंस और स्कूल बसें भी जाम में फंस जाती हैं। इससे बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। प्रशासन को नियमित रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाना चाहिए ताकि बाजार में सुचारू आवाजाही हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द ही इस दिशा में सख्त कदम उठाए और सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। इससे जुलाना का बाजार फिर से व्यवस्थित और सुरक्षित बन सके।


वर्जन

त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार में रेहड़ी वालों के लिए ढिलाई दी गई थी। रेहड़ी वालों को निर्देश दिए गए हैं कि पुरानी अनाजमंडी में रेहड़ी लगाएं। जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया जाएगा।-सौरभ जैन, नपा सचिव जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed