फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Encroachment in the fort road market, the edge of the corporation due to the problem of jam

किला रोड बाजार में अतिक्रमण व जाम की समस्या से नगर निगम ने मोड़ा मुंह

Sun, 17 Oct 2021 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Encroachment in the fort road market, the edge of the corporation due to the problem of jam
रोहतक। किला रोड बाजार में चाहे अतिक्रमण हो या जाम लगे, नगर निगम प्रशासन ने इससे पूरी तरह किनारा कर लिया है। भू अधिकारी सुरेंद्र गोयल का कहना है कि अब किला रोड बाजार में निगम की टीम नहीं अतिक्रमण हटाने नहीं जाएगी। दुकानदारों ने कह दिया है कि वे खुद व्यवस्था कर लेंगे। जब दुकानदार बुलाएंगे, तभी टीम जाएगी। वहीं, प्रधान का कहना है कि निगम समस्या का निदान करने में नाकाम रहा है। लाइन खींचने का फैसला हुआ था मगर अभी तक लाइन भी नहीं खींची है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बाजारों को अतिक्रमण व जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम की टीम लगातार अभियान चला रही है। शहर के सर्वाधिक व्यस्ततम किला रोड बाजार में अभियान की शुरुआत में निगम की टीम पहुंची थी, मगर विरोध की वजह से मकसद में कामयाब नहीं हो सकी। पिछले शनिवार को निगम के भू अधिकारी व डीएसपी की मौजूदगी में दुकानदारों की बैठक हुई थी, जिसमें दुकानों के बाहर लाइन खींचना तय हुआ था, जो निगम ने नहीं खिंचवाई है।
विज्ञापन

वहीं, किला रोड बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान बिट्टू सचदेवा का कहना है कि पिछले शनिवार को हुई बैठक में तय हुआ था कि निगम दुकानों के बाहर लाइन खिंचवाएगा, ताकि लाइन के बाहर कोई अतिक्रमण न कर सके। अभी तक निगम ने लाइन तक नहीं खींची है। निगम प्रशासन समस्या का निदान करने में नाकाम रहा है। हम चाहते हैं कि निगम लाइन खींचे और फिर कोई उल्लंघन करता है, तो उस पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट...
अतिक्रमण के दौरान 10 मेज और सात बेंच कब्जे में लिए
नगर निगम की टीम ने शनिवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने अतिक्रमण में प्रयुक्त 10 मेज व सात बेंच कब्जे में लिए हैं। भू-अधिकारी सुरेंद्र गोयल की मौजूदगी में टीम ने डी-पार्क, गांधी कैंप, सब्जी मंडी, गांधी कैंप, शिवाजी कॉलोनी, रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, गोहाना अड्डा से अतिक्रमण हटाए। इस दौरान टीम में टीम में कृष्णलाल, संदीप राठी, परमजीत, सुमित फौगाट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed