फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Encounter between police and criminals, one youth got shot in the leg, another's leg got broken after falling from the bike

Rohtak News: पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, एक युवक के पैर में लगी गोली, दूसरे का बाइक से गिरकर पैर टूटा

Sat, 22 Feb 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 22 Feb 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Encounter between police and criminals, one youth got shot in the leg, another's leg got broken after falling from the bike
रोहतक में सुनारिया रोड जेल और नई अनाज मंडी के बीच पुलिस और युवकों में हुई मुठभेड़ के बाद मौजूद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। लूटपाट और छिनैती की वारदात की हैट्रिक लगा चुके बदमाशों से शुक्रवार तड़के पुलिस की सुनारिया रोड जेल और नई अनाज मंडी के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से 8 राउंड फायरिंग हुई।
मुठभेड़ के दौरान एक युवक गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा युवक बाइक से गिरकर चाेटिल हो गया। इससे उसका पैर टूट गया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने पीजीआईएमएस में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी लूटपाट और छिनैती की 12 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों की पहचान शीतल नगर निवासी नवीन उर्फ भोलू और शिवाजी कॉलोनी निवासी नीरज उर्फ शूटर के रूप में हुई है। नवीन के पैर में गोली लगी है, जबकि नीरज बाइक से फिसलकर गिरा तो उसका पैर टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी कुलदीप कादियान ने बताया कि वीरवार को सिटी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन और एक महिला से सोने चेन लूटी थी। पिस्टल दिखाकर एक अन्य व्यक्ति से नकदी और मोबाइल फोन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एक दिन में तीन वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और रात में भी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। लूटपाट और छिनैती की वारदात के बाद पुलिस सतर्क हो गई थी। वीरवार रात उनको सूचना मिली कि कुछ बदमाश सुनारिया जेल रोड पर खड़े हैं। इस पर सीआईए टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगे। टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिससे एक गोली सब इंस्पेक्टर सत्यवान के सीने पर लगी। उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, इसलिए जान बच गई। वहीं, बदमाशों की एक गोली पुलिस की गाड़ी के शीशे में आकर लगी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर लूटपाट, छिनैती और आर्म्स एक्ट के तहत 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वीरवार को कुछ ही घंटे में तीन वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा भी रात में आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed