फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Employees warned - If demands accepted on June 23 are not implemented then there will be agitation

Rohtak News: कर्मचारियों ने चेताया-23 जून को मानी गईं मांगें लागू नहीं की तो होगा आंदोलन

Sun, 14 Apr 2024 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Employees warned - If demands accepted on June 23 are not implemented then there will be agitation
रोहतक। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा की शनिवार को बलदेव घणघस रोडवेज भवन में राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की गई। यूनियन के राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल ने बैठक की अध्यक्षता की। संचालन राज्य महासचिव जयबीर घणघस ने किया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने सरकार से 23 जून को मानी गईं मांगें लागू करने और कर्मचारी विरोधी फरमान वापस लेने की अपील की। साथ ही चेताया कि सरकार का रवैया सही नहीं रहा तो कर्मचारी हड़ताल या आंदोलन के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

ग्रेवाल ने कहा कि सरकार से 23 जून 2023 को हुई बातचीत में कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति बनी थी। इन्हें लागू करने के परिपत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया था। इसमें परिचालक, चालक, लिपिक का पे ग्रेड बढ़ाना, 2002 के चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करना, चालकों की अड्डा इंचार्ज पद पर प्रमोशन करना आदि मांगें मानी गई थीं। सरकार मानी गईं मांगें लागू न करके चुनाव आदर्श संहिता की आड़ में कर्मचारी व विभाग विरोधी नीतियों को थोप रही है। कर्मचारियों के ओवरटाइम को सीमित करना, छुट्टियां कम करना, प्राइवेट परमिट पॉलिसी लागू करना इसमें मुख्य है। सरकार करनाल व हिसार सेंट्रल वर्कशॉप को घाटा दिखा इसे बंद करना चाहती है। सरकार के उपक्रम बॉडी सेक्शन गुरुग्राम से न निर्मित करवा कर प्राइवेट कंपनियों से निर्मित कराने की तैयारी में है जोकि सही नहीं है। सरकार ने हाल में चालक परिचालकों का रात्रि ठहराव भत्ता केवल 10 रात्रि ठहराव सीमित करने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रणबीर गहलोत, फूल कुमार, जयपाल चौहान, सुरेश नहरा, कृष्ण रवीश, दीपक बल्हारा, अमित शर्मा, दिलबाग सिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed