फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Employees deployed in security arrangements will vote through pastel ballot.

Rohtak News: सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मचारी पाेस्टल बैलेट के माध्यम से करेंगे मतदान

Mon, 20 May 2024 04:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Employees deployed in security arrangements will vote through pastel ballot.
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने लोकसभा आम चुनाव 2024 में चुनाव ड्यूटी पर तैनात जिले की चारों विधानसभाओं और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल और आवश्यक सेवाओं में तैनात मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने के लिए 20 और 21 मई को स्थानीय जिला विकास भवन में सुविधा केंद्र स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों में 2 सुविधा केंद्र स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त के दिए आदेश के तहत शेष बचे हुए मतदाता 22 मई को जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान कर सकते हैं। स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में पोस्टल वोटिंग के लिए सहकारी चीनी मिल की प्रबंधक निदेशक मेजर गायत्री अहलावत जिला विकास भवन के प्रथम तल स्थित कांफ्रेंस हॉल में पोस्टल वोटिंग के लिए नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा को डेडीकेटिड सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन केंद्रों के लिए आवश्यक सामग्री और मतदान की निगरानी डेडीकेटिड सहायक रिटर्निंग अधिकारी करेंगे। महम-60 विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ पोस्टल बैलेट के माध्यम से 20 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, गढ़ी-सांपला-किलोई-61 विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ 20 मई को दोपहर बाद 1 बजे से सायं 4 बजे तक, रोहतक-62 विधानसभा क्षेत्र में तैनात स्टाफ 21 मई को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में मतदान करेंगे। इस केंद्र के प्रभारी उप नगर आयुक्त जितेंद्र सिंह और मतदान टीम में कर्मवीर, सुनील कुमार और हितेश सांगवान शामिल हैं।
विज्ञापन

कलानौर-63 विधानसभा में चुनावी ड्यूटी पर तैनात स्टाफ 20 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्थानीय जिला विकास भवन के प्रथम तल पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में मतदान करेगा। पुलिस बल के लिए 20 मई को दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक स्थानीय जिला विकास भवन के प्रथम तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में पोस्टल वोटिंग की सुविधा होगी। इसी प्रकार आवश्यक सेवाओं में तैनात मतदाताओं के लिए जिला विकास भवन के प्रथम तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में 21 मई को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक पोस्टल वोटिंग सेंटर में मतदान की सुविधा दी जाएगी। पोस्टल वोटिंग केंद्र में टीम के प्रभारी हरियाणा रोडवेज रोहतक के टीएम नवीन कुमार होंगे और टीम में एसडीई दीपक, पीजीटी मैथ के दीपक कुमार और सहायक सुशील कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed