फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Employees burnt effigy of power minister for demands

मांगों को लेकर कर्मचारियों ने फूंका बिजली मंत्री का पुतला

Fri, 18 Nov 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Employees burnt effigy of power minister for demands
राजीव गांधी विद्युत भवन में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। अमर उजाला
मांगों को लेकर ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली मंत्री रणजीत चौटाला का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिमेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पूर्व बिजली कर्मचारियों ने बिजली निगम कार्यालय के बाहर रोष सभा की। जिसकी अध्यक्षता सर्कल सचिव धर्मराज कुंडू ने की, जबकि संचालन अतिरिक्त सर्कल सचिव विनोद कुमार ने किया। सभा के दौरान राज्य प्रधान सुरेश राठी ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना तो आगे चलकर आंदोलन को तेज किया जाएगा। साथ ही 23 नवंबर को देशभर के बिजली कर्मचारी व तकनीकी कर्मचारी संसद का घेराव भी करेंगे। इसके बाद भी कर्मचारियों की अनदेखी की गई तो उनके सामने हड़ताल के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं रहेगा। उन्होंने सरकार से एनपीएस को रद्द करने व कौशल रोजगार निगम को भंग करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर कई बार सरकार के साथ वार्ता हो चुकी है, लेकिन सरकार कोरे आश्वासन देती है। हकीकत में सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना ही नहीं चाहती। इसके साथ ही उन्होंने 30 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की और बिजली मंत्री का बिजली निगम के बाहर पुतला फूंका। इस मौके पर विकास दहिया, राम निवास सैनी, संदीप जांगड़ा, मनजीत बजाड़, जगवीर पहलवान, संदीप, राजेश, श्रीभगवान शर्मा, सत्यनारायण सैनी, तारा देवी, कविता, सुषमा, संजय डोगरा, मानवेंद्र सिंह, सतपाल शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed