{"_id":"68618a603c87db9ded0c6734","slug":"employees-brainstormed-regarding-nationwide-strike-rohtak-news-c-197-1-snp1001-138676-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारियों ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारियों ने किया मंथन
Mon, 30 Jun 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10: सोनीपत के गोहाना राेड स्थित यूनियन कार्यालय में बैठक को संबोधित करते सर्व कर्मचारी संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की बैठक रविवार को गोहाना राेड स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। इसमें 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान देशराज नैन ने बताया कि सरकार ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग और लोक निर्माण विभाग सहित कई विभागों में रेशेनेलाइजेशन के नाम पर सैकड़ों पदों की कटौती की सिफारिश की है। यह न केवल नियमों की अवहेलना है, बल्कि इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। भविष्य में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी समाप्त होंगे।
यूनियन ने इस निर्णय की निंदा करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि अगर इस पर पुनर्विचार कर यूनियन से बातचीत नहीं की गई तो कर्मचारी वर्ग के रोष को देखते हुए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक का संचालन जिला सचिव राजेश ने किया।
विज्ञापन
बैठक में राज्य कोषाध्यक्ष राहुल हुड्डा, राज्य उप महासचिव राजेश धनखड़ और राज्य संगठन सचिव रामकुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कोषाध्यक्ष प्रदीप, पब्लिक ब्रांच प्रधान आनंद हुड्डा, आईबी ब्रांच प्रधान नीरज लाकड़ा, संदीप चहल, नवीन, कृष्ण शर्मा, मनु राम, मनजीत, नरेश, जयवीर कोहाड़, सतीश, राजेंद्र भी मौजूद रहे।