फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Employees accused the government of ignoring the demands

Rohtak News: कर्मचारियों ने सरकार पर मांगों की अनदेखी का आराेप लगाया

Mon, 07 Aug 2023 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Employees accused the government of ignoring the demands
रोहतक। 15 सूत्रीय मांग को लेकर 18 अगस्त को अंबाला और फरीदाबाद, 22 अगस्त को करनाल व गुरुग्राम और 25 अगस्त को रोहतक व हिसार में सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य प्रदर्शन का आयोजन करेंगे। हनुमान कॉलोनी में रविवार को सर्व कर्मचारी संघ के राज्यस्तरीय सम्मेलन में राज्य अध्यक्ष धर्मवीर फौगाट ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

राज्य अध्यक्ष धर्मवीर फौगाट ने बताया कि सरकार के द्वारा कर्मचारियों की मांगों व आन्दोलनों के प्रति अनदेखी पर रोष जाहिर किया गया है। 15 सूत्री मांग पत्र को लेकर कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को तेज करने की घोषणा की गई है। 28 मई की जींद रैली के बाद रैली में घोषित कार्यक्रमों को गहनता से लागू किया जा रहा है। इसके तहत सभी विधायकों से जवाब मांगो हिसाब मांगो कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों की मांगों के प्रति विधायकों का रुख जानने के लिए प्रदर्शन किए जाएंगे। इस अवसर पर राज्य उप महासचिव संदीप सांगवान, मुख्य संगठन कर्ता संदीप नेहरा, उपप्रधान जरनैल सिंह, मास्टर धर्मेंद्र ढांडा, कैशियर सुख दर्शन, ऑडिटर मुकेश खरब, सचिव रानी गहलावत, सचिव जयवीर चहल समेत अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कल सभी जिलों में सर्व कर्मचारी संघ लिपिकों की हड़ताल में करेंगा प्रदर्शन
हरियाणा में जिला मुख्यालय पर आठ अगस्त को सर्व कर्मचारी संघ लिपिक हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन करेगा। सरकार से मांग करेगा कि लिपिक वर्ग की मांगों का तुरंत समाधान किया जाए। इसके अतिरिक्त मेवात क्षेत्र में सरकार की लापरवाही के चलते जिस प्रकार की हिंसा फैली वहां पर 7 लोगों की मृत्यु हो गई और बहुत से लोग घायल हो गए। लोगों के घरों और दुकानों को जला दिया गया। भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। प्रस्ताव पास किया गया और यह मांग की गई कि इस हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को सरकार उचित मुआवजा दे और परिवार में से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं कर्मचारियों की मुख्य मांंगें
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन को बहाल करना, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद करके विभागों में नियमित भर्तियां करना, जरूरत के अनुसार लगभग तीन लाख नियमित कर्मचारियों की भर्तियां करना, विभिन्न संगठनों के द्वारा अपनी वेतन विसंगतियां को ठीक किया जाए, अनावश्यक ऑनलाइन तबादला नीति बंद हो आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed