फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Emergency: Spontaneous protests used to break out in the Old City.

आपातकाल : पुराने शहर में अचानक होते थे प्रदर्शन

Thu, 25 Jun 2026 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Emergency: Spontaneous protests used to break out in the Old City.
30-डीएलएफ कॉलोनी निवासी सतीश कत्याल।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा लोकतंत्र संगठन के प्रदेश महासचिव एवं मेडिसन मार्केट के कारोबारी सतीश कत्याल का कहना है कि आपातकाल के 19 माह बेहद कष्टकारी रहे। पुराने शहर में रेलवे रोड, झज्जर रोड, बड़ा बाजार, दिल्ली गेट व गोहाना अड्डे पर अचानक प्रदर्शन किए जाते थे क्योंकि पुलिस प्रदर्शन से पहले ही लोगों को पकड़कर थाने ले जाती। उस समय के सिटी थाना प्रभारी चंदूलाल बेहद सख्त थे।
आपातकाल के अनुभवों को सांझा करते हुए सतीश कत्याल ने बताया कि आपातकाल में संस्थाओं को ही नहीं आम लोगों के अधिकारों व प्रेस की स्वतंत्रता को भी खत्म कर दिया गया था। सरकार की तरफ से पास किए गए तीन कानूनों को सख्ती से लागू किया गया था।
विज्ञापन

नेताओं को विरोध करने पर जेलों में डाल दिया गया। आपातकाल लागू होने के पांच माह बाद विपक्षी दलों ने सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। रोहतक शहर में प्रदर्शनकारी 20-25 लोगों की टोली बनाकर अचानक गलियों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते क्योंकि खुफिया विभाग सक्रिय रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार प्रदर्शनकारियों को पुलिस पहले ही उठाकर थाने ले जाती थी। हर बार नई जगह प्रदर्शन करना पड़ता था। उनको झज्जर रोड से प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उठा लिया था।
....
बाक्स
2018 में 1,200 लोगों की बनी थी पेंशन, अभी 400 जीवित
कत्याल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने आपातकाल के दौरान जेलों में गए 1,200 लोगों की सरकार ने पेंशन बनाई थी। उनमें से अब केवल 400 ही जीवित हैं। वीरवार को रोहतक में 10 जिलों से आने वाले करीब 80 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें जिले के 37 लोग शामिल हैं। जिनका देहांत हो चुका है उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

बाक्स
राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
प्रदेश में भाजपा की ओर से वीरवार को रोहतक, फरीदाबाद व पंचकूला में 25 जून को लागू हुए आपातकाल को संविधान हत्या दिवस के तौर मनाया जा रहा है। रोहतक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को मुख्य अतिथि बनाया गया था मगर बुधवार दोपहर को उनका कार्यक्रम दिल्ली तय कर दिया गया। रोहतक में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत मुख्य अतिथि होंगे। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ व राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया विशिष्ट अतिथि होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed