फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity will be disrupted at 30 locations across the city today due to repair work.

Rohtak News: शहर के 30 स्थानों पर आज मरम्मत कार्य के चलते बिजली रहेगी बाधित

Sun, 04 Jan 2026 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 04 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Electricity will be disrupted at 30 locations across the city today due to repair work.
रोहतक। शहर के कई कॉलोनियों समेत 30 से अधिक स्थानों पर रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 11 से 3 बजे तक 11 केवी श्री नगर कॉलोनी फीडर पर पेड़ों की कटाई, अंडर ग्राउंड केबल बदलने व मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस कारण श्री नगर कॉलोनी, न्यू चिन्योट कॉलोनी व साईं बाबा मंदिर के आसपास की सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन

132 केवी एचएसआईआईडीसी सब स्टेशन पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते वैश्य कॉलेज, नया पड़ाव, अग्रसेन कॉलोनी, जनता कॉलोनी, कच्चा बेरी रोड, न्यू जनता कॉलोनी, सुनारिया रोड, श्री राम नगर, हरी सिंह कॉलोनी, कुंज विहार, नई अनाज मंडी, नई सब्जी मंडी, शुगर मिल कॉलोनी, अजीत कॉलोनी, राजेंद्र कॉलोनी, पालिका कॉलोनी, रेलवे फीडर व मेन डिस्पोजल फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

11 केवी कुताना फीडर पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मरम्मत कार्य के चलते शेर विहार, भिवानी रोड, शिव नगर, विश्व कर्मा चौक, न्यू शिव नगर, न्यू राजेंद्र कॉलोनी व कुंडू टाइल्स सप्लाई बाधित रहेगी। 11 केवी सैनिक कॉलोनी फीडर पर मरम्मत के चलते सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक ओम धर्मकांटा से हिसार भिवानी लिंक रोड, ओल्ड सरिया मील, एके वाली गली व पन्ना लाल की दुकान के आसपास का क्षेत्र बंद रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed