फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity supply will be disrupted in dozens of colonies today

Rohtak News: दर्जनों कॉलोनियों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Sun, 13 Apr 2025 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply will be disrupted in dozens of colonies today
रोहतक। शहर की दर्जनों कॉलोनियों में रविवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। माता दरवाजा फीडर पर सुबह 11 से 5 बजे तक विभाजन कार्य किया जाएगा। सुरक्षा कारणों के चलते खोखरा कोट, राजीव कॉलोनी, पाड़ा मौहल्ला, हनुमान कॉलोनी, तेज कॉलोनी, सालारा मौहल्ला व सुखपूरा चौक मैन रोड क्षेत्र की सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन

सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक दिल्ली गेट फीडर पर कार्य किया जाएगा। इस कारण किला रोड, मंदिर वाली गली, रेलवे रोड स्थित गन्ने वाली गली, केसर द्वार, प्रताप मौहल्ला, किला मौहल्ला व बड़ा बाजार की बिजली बाधित रहेगी। इसके साथ ही सुबह 7 से 10 बजे 132केवी पॉवर हाउस से गद्दी खेड़ी रोड सहित सैनी मार्केट इलाके की बिजली प्रभावित रहेगी। भगवतीपुर पावर हाउस व 33 केवी लाइन पर मरम्मत और रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 से 10 बजे तक आईडीसी-1, आईडीसी-2 निकोन स्टील, हनुमत वायर, 11 केवी पंचरत्ना व समर गोपालपुर खुर्द की बिजली बाधित होगी। तिलियार फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 7 से 10 बजे तक बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी, आईजी ऑफिस, केंद्रीय विद्यालय व तिलियार परिसर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, आईएमटी क्षेत्र में सब स्टेशन पर में 7 से 11 बजे तक मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed