फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity load increased in summer, cable burnt, transformer damaged

Rohtak News: गर्मी में बढ़ा बिजली का लोड, केबल जली, ट्रांसफार्मर खराब

Thu, 21 May 2026 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Electricity load increased in summer, cable burnt, transformer damaged
महम। कस्बे में वीरवार को लगभग पूरे दिन बिजली सप्लाई बाधित रही। इस कारण लोगों का काम प्रभावित हुआ व गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली निगम के सब स्टेशन एटेंडेंट बिजेंद्र गोयत ने बताया कि अत्यधिक गर्मी व दिन प्रतिदिन बढ़ रहे लोड के कारण केबल जल रही हैं। ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। इसी कड़ी में महम शहर चौकी के पास ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके अलावा शहर में एक केबल जल गई थी। इसे दुरुस्त करने में समय लगा इसलिए सप्लाई बाधित रही।
कहा कि कर्मचारी इसे ठीक करने में लगे हुए हैं। निगम के एसडीओ संजीत मुदगिल ने बताया कि हिसार बाईपास पर लगे जनस्वाथ्य विभाग के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी आ गई थी। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। इसलिए सप्लाई में बाधा आई है।
विज्ञापन

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपने अपने घरों, दुकानों व संस्थानों में ज्यादा से ज्यादा सोलर लगवाएं। इसके लिए सरकार सब्सिडी देने के साथ साथ अन्य सुविधाएं मुहैया करवा रही है। सोलर लगने से बिजली का लोड कम होगा और फाॅल्ट में कमी आएगी। बिजली बिल भी कम आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण वेदपाल खरकड़ा ने बताया कि उनका बिजली बिल ज्यादा आता था। उसने सरकार की योजना के अनुसार सोलर प्लेट लगाई है। अब बिजली बिल जीरो है और सब्सिडी भी मिल गई है।

विष्णु निवासी भैणी मातो ने बताया कि उसका हर दो माह में 4 से 5 हजार बिजली का बिल आता था। अब सोलर प्लेट लगवाने के बाद बिजली बिल जीरो है और पूरे दिन बिजली की चिंता नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed