फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity employees staged a protest over complaints

Rohtak News: शिकायतों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 25 Jun 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 25 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees staged a protest over complaints
रोहतक। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन की राज्य कमेटी ने निगम मनैजमेंट के खिलाफ मंगलवार को जमकर नारेबाजी की। बिजली निगम के कर्मचारियों ने राज्य प्रधान सुरेश राठी की अध्यक्षता में पदोन्नति व आमजन की शिकायतों को लेकर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राज्य चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा ने कहा कि अधिकारी निगम की छवि खराब कर रहे हैं। ये न कर्मचारियों के हितैषी हैं और न ही जनता के हितौषी हैं। इस कारण रोहतक जैसे बड़े सर्कल में कर्मचारियों की पदोन्नति में नहीं हो रही है।
विज्ञापन

उनके एश्योरेंस पदोन्नति के केस निगम मुख्यालय पर 2 साल तक पड़े हैं। इसके लिए यूनियन पूरे प्रयास कर रही है। वहीं, शहरी क्षेत्र में भी ग्रामीण फीडरों से सप्लाई के दर्जनों केस रोहतक सर्कल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मुख्यालय से आने वाले उपभोक्ता शिकायत निवारण अधिकारी तक शिकायत की जा चुकी है। इनका समाधान मुख्यालय की मंजूरी से अटका हुआ है। वहीं, अधिकारियों की तरफ से 30 जून तक फोरमैन व कनिष्ठ अभियंता की पदोन्नति का आश्वासन दिया गया है।

डिप्लोमा वाले कर्मचारियों की पदोन्नति 30 जुलाई तक करने का आश्वासन दिया गया है। देवेंद्र हुड्डा ने बताया कि यूनियन 9 जुलाई की राष्ट्रीय हड़ताल में बढ़ चढ़कर भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed