{"_id":"66d11a4ea356ca29070cc377","slug":"electricity-corporation-will-remove-250-iron-poles-from-the-city-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-113257-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बिजली निगम शहर से हटाएगा 250 लोहे के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बिजली निगम शहर से हटाएगा 250 लोहे के खंभे
विज्ञापन
झज्जर। बिजली निगम शहर में लगे लोहे के खंभे हटाएगा। हादसों को रोकने के लिए निगम यह कदम उठाने जा रहा है। इस पर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे शहर में लगभग 250 लोहे के खंभे लगे हुए हैं। फिलहाल 30 से 40 खंभे हटाए जा चुके हैं और बाकी भी जल्द हटा दिए जाएंगे।
झज्जर शहर प्रदेश के पुराने शहरों में शामिल है। पूरे शहर में कॉलोनियों की बिजली व्यवस्था लोहे के खंभे पर टिकी हुई है। नई कॉलोनियों में अब सीमेंट के खंभे लगाए जा रहे हैं, लेकिन पुरानी सभी कॉलोनियों में आज भी लोहे के खंभे लगे हैं। इनके जरिए ही शहर में बिजली की सप्लाई हो रही है। कई बार बारिश के दिनों में इन लोहे के खंभे में करंट आ जाता है, जिससे हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके चलते ही बिजली निगम इस सभी खंभों को हटाने का काम करेगा।
बीकानेर चौक के पास भैंस की हुई थी मौत
लगभग चार माह पहले बीकानेर चौक के पास लोहे के खंभे की वजह से भैंस की मौत हो गई थी। बीकानेर चौक पर सरकारी स्कूल के बाहर लोहे के खंभे पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। यहां नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं, जिससे गंदा पानी ट्रांसफार्मर के चारों तरफ जमा हो जाता है। पानी जमा होने से ही लोगे के खंभे में करंट आया था, जिससे भैंस की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
कुछ खम्भे पर लगाई रबड़ की चादर, बाकी जगह भूले
बीकानेर चौक पर हादसा होने के पास बिजली निगम के आसपास के लोहे के कुछ खंभे पर रबड़ की चादर चढ़ा दी थी, लेकिन कुछ खंभे पर रबड़ लगाने के बाद बाकी खंभे निगम भूल गया है। इससे हर समय हादसा होने के खतरा बना रहता है।
वर्जन
शहर से 250 लोहे के जगह सीमेंट के खंभे लगाए जाएंगे। कुछ खंभे बदल दिए गए हैं, बाकी भी जल्द बदल दिए जाएंगे।
-सौरभ कुमार, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर