फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity corporation's female officer accused three employees of indecency and molestation

बिजली निगम की महिला अधिकारी ने तीन कर्मियों पर अभद्रता व छेड़छाड़ का लगाया आरोप

Tue, 31 May 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation's female officer accused three employees of indecency and molestation
रोहतक। बिजली निगम की एक महिला अधिकारी ने तीन कर्मियों पर अभद्र व्यवहार व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसकी रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बिजली निगम की महिला अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि हिसार यूनियन वर्कर्स ने 24 मई को विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान ऑफिस का दरवाजा घेर लिया। जब वह कोर्ट जाने के लिए बाहर आकर अपनी गाड़ी का दरवाजा खोलने लगी तो दो लोगों ने गाड़ी का दरवाजा जबरदस्ती बंद कर दिया, इसमें विकास दहिया व संदीप हैं। जब लोगों ने गाड़ी घेरी तो वह पैदल मेन गेट पर जाने लगी। इस बीच विकास दहिया, संदीप व राकेश पावड़िया ने कहा ‘पकड़ लो, पकड़ लो, जाने मत देना, चली गई’ जैसे अमानवीय शब्द कहकर यूनियन के लोगों को भड़का दिया। यूनियन के तीन लोग मेरे पास आ गए, जो कि एक महिला के लिए बहुत भयभीत करना वाला है। गाड़ी का दरवाजा बंद करते हुए इनमें से किसी का हाथ मुझसे टच हो गया। इसके बाद मेन गेट तक उन्होंने भागकर पीछा किया। जिसकी वीडियोग्राफी ऑफिस में मौजूद है। महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed