फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity consumption increased from 55.76 lakh to 64.94 lakh units in a week

Rohtak News: बिजली खपत एक सप्ताह में 55.76 लाख से 64.94 लाख यूनिट पहुंची

Sat, 18 Apr 2026 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased from 55.76 lakh to 64.94 lakh units in a week
06-रोहतक के दिल्ली रोड पर बिजली सुधार कार्य करते बिजली निगम कर्मचारी। संवाद - फोटो : Archive
रोहित राठौर
विज्ञापन

रोहतक। गर्मी के चलते एक सप्ताह के अंदर 10 डिग्री सेल्सियस तक पारा बढ़ गया है। बढ़ते तापमान ने बिजली की मांग भी बढ़ा दी है। रोहतक में एक सप्ताह में बिजली की खपत 55.76 लाख से बढ़कर 64.94 लाख यूनिट पर पहुंच चुकी है। वहीं, बिजली निगम ने आगामी दिनों में निर्बाध सप्लाई के लिए 23 ट्राॅली ट्रांसफार्मर व 84 ट्रांसफार्मरों का बैंक तैयार किया है।
निगम के ट्रांसफार्मर बैंक में शहर के अंदर 32 ट्रांसफाॅर्मर, ग्रामीण क्षेत्र के सब अर्बन एक में 30 व ग्रामीण क्षेत्र के ही सब अर्बन दो में 22 ट्रांसफाॅर्मर रखे गए हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई ट्रांसफाॅर्मर लोड व अन्य कारणों से जल जाता है या खराब हो जाता है तो इसके लिए अतिरिक्त ट्राॅली ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। अस्थाई ट्राॅली ट्रांसफार्मर से प्रभावित कॉलोनियों में 30 मिनट से 1 घंटे के बीच में बिजली सुचारु की जाएगी। शहर में 10 ट्राली ट्रांसफार्मर, सब अर्बन एक में 06 और सब अर्बन में 07 ट्राॅली ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अभी औसतन 250-300 शिकायतें आ रहीं
रोजाना औसतन 250-300 शिकायत बिजली सुविधा केंद्र पर पहुंच रही है। इनमें फॉल्ट की शिकायत कम हैं जबकि मरम्मत कार्य के दौरान बंद की गई लाइन के कारण बिजली बाधित की समस्या अधिक आ रही है। बिजली निगम ने अनुरोध किया है कि बिजली उपकरणों में आग की सूचना को उपभोक्ता तुरंत निगम दें ताकि जल्द समाधान किया जाए।

-------
यह है बिजली की खपत
दिनांक : खपत
10 अप्रैल : 55.76
11 अप्रैल : 56.40
12 अप्रैल : 52.45
13 अप्रैल : 53.74
14 अप्रैल : 59.02
15 अप्रैल : 62.31
16 अप्रैल : 64.94
नोट : बिजली निगम के अनुसार।
------
वर्जन
स्वाभाविक रूप से तापमान के साथ बिजली की खपत बढ़ेगी। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बिजली निगम के कर्मचारी अलर्ट हैं। बिना रुकावट बिजली सप्लाई के लिए ट्रांसफाॅर्मर बैंक और ट्राॅली ट्रांसफाॅर्मर तैयार कर दिए हैं। -बिजेंद्र नरवाल, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed