फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   electricity connection cuted in rohtak

एमडी ने कसे पेंच ः 10 घंटे में 1000 बिजली कनेक्शन काटे

Thu, 19 Nov 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 19 Nov 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
डिफाल्टरों पर कार्रवाई और बिजली चोरी रोकने में नाकाम अधिकारी अब जाग गए हैं। यूएचबीवीएन के एमडी ने दो दिन पहले मीटिंग में अधिकारियों को फटकार लगाई तो 10 घंटे में ही जिले में 1000 डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। निगम अधिकारियों ने खिंचाई होने के बाद में एक रात में अभियान चलाया और रसूखदार डिफाल्टरों तक को नहीं बख्शा गया।
विज्ञापन


 हालांकि गांव में टीम को विरोध भी सहना पड़ा। अफसरों का दावा है कि यह अभियान अब लगातार चलता रहेगा और डिफाल्टरों के अलावा बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


यूएचबीवीएन के एमडी नितिन यादव ने रोहतक में डिफाल्टरों की लंबी लिस्ट और बिजली चोरी में दूसरे नंबर पर होने के कारण दो दिन पहले ही निगम अधिकारियों की मीटिंग ली थी। उस मीटिंग में एमडी ने अधिकारियों के पेंच कसे थे और डिफाल्टरों पर कार्रवाई करने के अलावा बिजली चोरी पूरी तरह से रोकने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी की मीटिंग का असर तुरंत ही दिखना शुरू हो गया है और अपने कार्यालयों में आराम से बैठने वाले कार्यकारी अभियंता भी बाहर निकल गए। निगम अधिकारियों ने कई टीमें बनाकर मंगलवार की रात में बिजली चोरी पकड़ने व डिफाल्टरों के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत केवल 10 घंटे में 1000 डिफाल्टरों के कनेक्शन काटे गए तो बिजली चोरी करने वालों की लिस्ट तैयार की गई। बिजली निगम के एसई ज्ञानचंद ने बताया कि इस अभियान के तहत ऐसे रसूखदारों के कनेक्शन भी काटे गए हैं, जो बिजली बिल जमा नहीं कर रहे थे।


पहले बिल जमा करेंगे डिफाल्टर, फिर तीन गुणा सिक्योरिटी देंगे
बिजली निगम के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी समस्या खड़ी होने वाली है। कनेक्शन काटे जाने के बाद भी अगर वे बिल जमा नहीं कराते है तो उन पर केस दर्ज कराया जाएगा। फिर भी बिल जमा नहीं होता है तो आरसी जारी कराई जाएगी। इस तरह उनसे बिजली का बकाया बिल जमा कराया जाएगा। अगर उनको घर में दोबारा बिजली चाहिए तो उन्हें तीन गुणा सिक्योरिटी जमा करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed