फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity bill came to three and a half thousand rupees, ration card cut, ration not received

Rohtak News: बिल साढ़े तीन हजार रुपये आया तो कार्ड कटा, नहीं मिला राशन...

Sat, 06 Jan 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 06 Jan 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill came to three and a half thousand rupees, ration card cut, ration not received
राजीव गांधी विद्युत भवन में उपभोक्ताओं की ​शिकायत सुनते बिजली निगम के अ​धिकारी। संवाद
रोहतक। राजीव गांधी विद्युत भवन में शुक्रवार को जनता दरबार ने बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं। सुनारिया से पहुंचे उपभोक्ता सुभाष ने अधिकारियों के समक्ष समस्या रखते हुए बताया कि उनका बिजली का बिल साढ़े तीन हजार रुपये आने से राशन कार्ड कट गया है। डिपो पर राशन लेने गए तो राशन न मिलने के कारण समस्या का पता चला। जब से नया मीटर लगा है, बिल भी ज्यादा आ रहा है। । इस पर अधिकारियों ने जांच के आदेश देकर सोमवार तक समाधान के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन

नोडल ऑफिसर पंकज बख्शी व सीजीआरएफ के सदस्य विकास हुड्डा ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। जनता दरबार में कुल सात उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंचे, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया और तीन को जल्द समाधान के लिए आश्वासन दिया गया है। जनता दरबार में एक लाख रुपये से कम के विवादित मामले लेकर भी उपभोक्ता पहुंचे लेकिन फोरम के सदस्यों ने उन्हें एसई ऑफिस में समाधान के लिए भेजा।
विज्ञापन

वहीं रोहतक से ही जयप्रकाश बिल ज्यादा आने की समस्या लेकर पहुंचे। उनका बिल 20 हजार रुपये तक आया हुआ था। जिसके चलते उनकी सुनवाई नहीं हो पाई। क्योंकि सीजीआरएफ की बैठक में एक लाख रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक के बिलों से संबंधित मामलों की ही सुनवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो उपभोक्ताओं का बिल समय पर नहीं पहुंचा
रुड़की गांव से पहुंचे राजेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने नया मीटर लगवाया था, लेकिन उनका बिल ही मीटर लगने के चार महीने बाद पहुंचा है। इससे बजट में भी गड़बड़ होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं जनता कॉलोनी के राजबीर का कहना है कि उनका मीटर का बिल साढ़े तीन महीने बाद आया है। वह भी ज्यादा आया हुआ है। इस पर अधिकारियों ने जांच के आदेश देकर जल्द समाधान के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed