फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electric pole fell due to mistake of JCB driver, accident averted

Rohtak News: जेसीबी ड्राइवर की गलती से गिरा बिजली का पोल, हादसा टला

Tue, 08 Oct 2024 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Electric pole fell due to mistake of JCB driver, accident averted
रोहतक। राहड़ रोड सैनीपुरा गली नंबर 10 के सामने डिस्पोजल वाली गली में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां जनस्वास्थ्य विभाग डिस्पोजल के पास नए पाइप को डालने के लिए पुराने नालों की सफाई करवा रहा है। जेसीबी चालक द्वारा नाले की सफाई के दौरान एक 11 हजार वॉल्ट के पोल टूट गया। इसमें स्थानीय निवासी आजाद सिंह सोलंकी (60) घायल हो गए। उनके दो दांत टूट गए। होंठ पर टांके लगे हैं, साथ ही मीनू व लक्ष्मी देवी को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

निवासियों ने इसकी शिकायत सलारा मोहल्ला थाने में दर्ज कराई है। शिकायत करने वालों में निवासी आजाद सिंह, मीनू देवी, पंडित हरपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, बबलू सैनी, रमेश सैनी, सीता देवी व ईश्वर रहे। उन्होंने जल्द से जेसीबी चालक पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




हलक में अटकी लोगों की जान
सोमवार सुबह 10 बजे जेसीबी चालक नाले की सफाई कर रहा था। इस दौरान यहां छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे। पुरुष और महिलाएं भी यहां मौजूद थीं। अचानक से जेसीबी की बिजली के पोल से टकराने पर आवाज आई। तार रबड़ कोटेड था। इसके कारण बिजली का असर लोगों पर नहीं पड़ा, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोहल्लेवासियों की यह है मांग
निवासियाें ने निगम से मांग की है कि घरों और दीवारों से लगते पोल को हटाया जाए। आज से 12 वर्ष पहले भी ऐसा एक हादसा हो चुका है। इसमें एक आदमी की जान जा चुकी है। ऐसे में निगम बिना देरी किए इस गंभीरता से विचार करे।





अभी हमारे पास घायल होने की कोई सूचना नहीं आई है। कर्मचारी पोल को दुरुस्त कर रहे हैं। नुकसान की भरपाई के लिए कमेटी एस्टीमेट बनाती है। संबंधित विभाग या कांट्रेक्टर को नोटिस दिया जाता है।

-योगेश, एसडीओ, बिजली निगम





हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। जानकारी पर मिलने पर ही इस पर कोई बात कहना उचित होगा।

मुकेश, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed