{"_id":"57e2edf84f1c1b8341a84659","slug":"electric-department-meeting-beejli-connection-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर लेकर बिजली सभा में पहुंची महिला, बोली कनेक्शन नहीं लगा तो यहीं खा लूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर लेकर बिजली सभा में पहुंची महिला, बोली कनेक्शन नहीं लगा तो यहीं खा लूंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 22 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
अर्बन एस्टेट थाने में बिजली निगम के खिलाफ चोरी का मुकदमा, अधिकारियों के आदेश पर भी कनेक्शन नहीं लगा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम की कार्यप्रणाली से परेशान एक महिला बिजली सभा में जहर लेकर पहुंच गई। कनेक्शन नहीं मिलने से परेशान महिला ने मौके पर ही जहर निकालकर खाने की धमकी दी तो अफसरों में हड़कंप मच गया। गुस्साई महिला अड़ गई कि जब तक कनेक्शन नहीं दिया जाएगा, वह यहां से नहीं जाएगी। घबराए अधिकारियों ने जल्द ही मामले की जांच कराकर कनेक्शन देने का आश्वासन दिया और महिला के पति को वहां बुलाया। महिला को उसके पति के साथ वापस भेजा गया तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। वहीं, बिजली सभा में कई बार हंगामा हुआ और अधिकारियों के साथ लोगों की नोकझोंक हुई।
पावर हाउस पर एक्सईएन सब अर्बन के कार्यालय में बुधवार को बिजली सभा हुई। यहां उपभोक्ताओं की समस्या सुनने के लिए पंचकूला से उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष एसई वी. एस. मान भी आए हुए थे। सोनीपत रोड पर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रहने वाली मूर्ति देवी भी अपनी समस्या लेकर पहुंची। उसने अधिकारियों को बताया कि वह अपने मकान में पिछले कई सालों से रह रही है और बिजली कनेक्शन लगा था। लेकिन बिल जमा होने के बावजूद बिजली निगम के कर्मचारियों ने 30 दिसंबर 2015 को खंभे से उनका कनेक्शन काट दिया। इसके बाद उन्होंने बकाया 1428 रुपये भी अगले दिन जमा करा दिए। लेकिन 5 जनवरी 2016 को रात के समय जाकर बिजली निगम के कर्मियों ने घर से मीटर ही उखाड़ लिया। मीटर उखाड़ने पर मूर्ति देवी ने बिजली निगम के कर्मचारियों के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में चोरी का मुकदमा भी दर्ज करवाया। इसके अलावा चंडीगढ़ में अधिकारियों के पास इसकी शिकायत की गई। महिला का आरोप है कि वहां से कनेक्शन लगाने के आदेश होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वह लगातार अधिकारियों के पास चक्कर लगा रही है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। इस कारण ही महिला बिजली सभा में जहर अपने साथ लेकर पहुंची थी और उसने कनेक्शन तुरंत नहीं लगाए जाने पर अधिकारियों के सामने ही जहर खाने की धमकी दी। महिला फरियाद लगाते हुए अधिकारियों के सामने रोने लगी। एसई मान ने महिला से कहा कि वह दस दिन के अंदर इस मामले की जांच कराएंगे और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन महिला वहां से कनेक्शन लगने के बाद ही जाने की बात पर अड़ गई। इसके बाद उसके पति को बुलाया गया और महिला को उनके साथ भेजा गया।
एक्सईएन ने छीनी कुर्सी, ऑफिस से जाने को कहा, हंगामा
बिजली सभा में समस्या लेकर आए उपभोक्ताओं के साथ एक जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। नेताजी एक कुर्सी पर जाकर बैठ गए तो एक्सईएन सब अर्बन मनिंद्र ने उनको कुर्सी से उठाकर कार्यालय से बाहर जाने को कहा। एक्सईएन ने उनसे कहा कि कार्यालय के अंदर काफी भीड़ हो रही है और वे लाइन में जाकर खड़े हो जाएं। एक्सईएन के कहने पर वे बाहर चले गए, लेकिन जब दोबारा समस्या लेकर आए तो उनको एक्सईएन ने फिर से शांत रहने के लिए कहा। इस पर वे भड़क गए और हंगामा कर दिया। एक्सईएन के साथ उनकी काफी देर तक नोकझोंक होती रही। उन्होंने एक्सईएन पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
600 लोगों को डेढ़ साल से नहीं मिले बिल
वहां अधिकतर लोग ऐसे पहुंचे, जिनके पास पिछले डेढ़ साल से बिल ही नहीं पहुंच रहे थे। वे कई बार बिजली सभा में अपनी समस्या दर्ज करा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। इस कारण ही लोगों ने वहां हंगामा किया। बिजली निगम अधिकारियों ने उनसे कहा कि लगभग 600 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके बिल बनने में समस्या आ रही है। अगले महीने तक व्यवस्था ठीक हो जाएगी। सभा दो घंटे चली, जिसमें 24 शिकायत आईं और लगातार हंगामा होता रहा।
जिस महिला की समस्या थी, उसका कनेक्शन इसलिए नहीं लग रहा है क्योंकि वह पूरे कागज जमा नहीं करा रही है। उनके मकान को लेकर कोई विवाद है और कनेक्शन में समस्या बनी है। जांच के लिए कहा गया है। अन्य भी काफी समस्याएं आई हैं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को कहा गया है।
वी. एस. मान, अध्यक्ष उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति।