फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Elections tomorrow in Saini educational institution, preparations complete

Rohtak News: सैनी शिक्षण संस्था में चुनाव कल, तैयारी पूरी

Sun, 16 Jun 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 16 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Elections tomorrow in Saini educational institution, preparations complete
रोहतक। सैनी शिक्षण संस्था के बीएड व डिग्री कॉलेज की प्रबंधन कमेटी के लिए 16 जून को चुनाव होगा। चुनाव अधिकारी ने चुनावी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डिग्री कॉलेज के चार व बीएड कॉलेज के तीन पदों के लिए सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। दोनों शिक्षण संंस्थाओं के 11-11 सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन

सैनी शिक्षण संस्था के बाद अब बीएड व डिग्री कॉलेज प्रबंधन का चुनाव होगा। संस्था के 100 कॉलेजियम सदस्य मतदान कर नई कमेटी का चयन करेंगे। चुनाव अधिकारी एमडीयू के पूर्व डीन प्रो. राजकुमार ने बताया कि मतदान के बाद मतगणना की जाएगी। शाम तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। दोनों शिक्षण संस्थाओं के 11-11 सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। डिग्री कॉलेज के प्रधान, उपप्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। जबकि बीएड कॉलेज के प्रधान, उपप्रधान व महासचिव पद के मतदान होगा। इन पदों पर दो-दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके चलते मुकाबला आमने-सामने का होगा।
विज्ञापन

जाट संस्था के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया जारी
इधर, जाट शिक्षण संस्था की गवर्निंग बॉडी के चुनाव को लेकर उत्साह बना हुआ है। समाज के लोग पूरे जोश के साथ नई कार्यकारिणी के चयन का इंतजार कर रहे हैं। कॉलेजियम सदस्यों में से प्रधान पद के उम्मीदवार मैदान में उतरने के साथ अपनी जीत के प्रयास में जुट गए हैं। चुनाव की नामांकन प्रक्रिया जारी है। प्रधान पद के उम्मीदवार नामांकन के बाद जीत के जोड़-तोड़ में जुट गए हैं। इसके लिए कॉलेजियम सदस्याें के अलावा रिश्तेदारों व जानकारों में संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed