फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   election after deepawali

दीपावली के बाद वैश्य संस्था में हो सकती है चुनाव की घोषणा

Tue, 10 Nov 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 10 Nov 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
वैश्य एजुकेशन सोसायटी में लंबे समय बाद एक बार फिर से चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
विज्ञापन


अक्टूबर में सीएम के सामने संस्था का मुद्दा उठने के बाद से ही चुनाव की चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि दीपावली के बाद संस्था के चुनाव की घोषणा हो सकती है।

बता दें, कि वैश्य एजुकेशन सोसायटी में सरकार ने अगस्त में प्रशासक की नियुक्ति की थी, तभी से संस्था की देखरेख का कार्य प्रशासक के हवाले है।

कुछ दिन बाद सरकार ने संस्था के हितों को देखते हुए कमेटी बना दी थी, जिन्हें प्रशासक के साथ-साथ संस्था का लेखा-जोखा देखना था।

इस कमेटी पर दूसरे खेमे ने विरोध कर दिया, जिसके चलते कमेटी को भी भंग कर दिया गया। अक्टूबर में सीएम के आने पर एक खेमे ने संस्था में चुनाव कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इस ज्ञापन के बाद सीएम कार्यालय की तरफ से भी प्रतिक्रिया हुई थी, जिसे सार्वजनिक नहीं की गई।

सूत्रों का दावा है कि सीएम के संज्ञान में आने के बाद संस्था के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और दीपावली के बाद संस्था में चुनाव की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही, लेकिन यदि ऐसा होता है तो संस्था के चुनाव में कई नए चेहरे सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed