फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Elderly dies of corona, two infected found

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, दो संक्रमित मिले

Sun, 27 Jun 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies of corona, two infected found
कोरोना महामारी ने एक और जिंदगी निगल ली। सांपला के 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत के साथ अब जिले में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 547 हो गया। जिले में दो नए संक्रमितों के साथ संक्रमण से बीमार हुए लोगों का आंकड़ा भी 25 हजार 788 हो गया है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को 810 लोगों के सैंपल लिए गए। साथ ही 111 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कोरोना के 41 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 23 अस्पताल तो 18 घरों में एकांतवास में उपचाराधीन हैं। संक्रमण की दर 5.60 प्रतिशत व रिकवरी दर 97.71 प्रतिशत है।
विज्ञापन

2626 को पहली, 1202 लोगों को दूसरी डोज दी गई
इधर, महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। इसके तहत शनिवार को 2626 लोगों को पहली व 1202 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अब तक विभाग तीन लाख 944 लोगों को वैक्सीन लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक फंगस से 73 वर्षीय व्यक्ति की मौत
ब्लैक फंगस का खतरा कम नहीं हो रहा है। पीजीआई में शनिवार को 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। संस्थान में इस बीमारी के 198 मरीज भर्ती हैं। इनका इलाज किया जा रहा है।

संस्थान के जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने कहा कि ब्लैक फंगस पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है। एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हुई है। विभिन्न विभागों में 198 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से शनिवार को 10 का ऑपरेशन किया गया, जबकि 10 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed