{"_id":"64c0bc38eab577c58705b917","slug":"eight-trains-to-and-from-rohtak-canceled-due-to-raw-beri-road-railway-crossing-two-irregular-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: कच्चा बेरी रोड रेलवे क्रॉसिंग के चलते आने जाने वाली आठ ट्रेनें रद्द, दो को किया अनियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: कच्चा बेरी रोड रेलवे क्रॉसिंग के चलते आने जाने वाली आठ ट्रेनें रद्द, दो को किया अनियमित
Wed, 26 Jul 2023 11:54 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:54 AM IST
सार
रेलवे स्टेशन से बुधवार को ट्रेन नंबर 14323 नई दिल्ली से रोहतक आने वाली सिर्फ बहादुरगढ़ तक ही आएगी। 14324 रोहतक से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन सिर्फ बहादुरगढ़ से ही वापस आएगी। ट्रेन नंबर 04983 रोहतक से पानीपत जाने वाली रद्द कर दी गई है। ट्रेन नंबर 04975 रोहतक से भिवानी जाने वाली ट्रेन भी रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
Indian Railways Rules
- फोटो : Istock
विस्तार
रोहतक के कच्चा बेरी रोड रेलवे क्रॉसिंग पर पुल निर्माण के चलते बुधवार को आने जाने वाली आठ ट्रेनें रद्द रहेगी। रोहतक से दिल्ली और दिल्ली से रोहतक वाली 2 ट्रेनों को अनियमित किया गया है। इससे हजारों दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दो साल बाद इंतजार करने के बाद पुल का दोबारा से निर्माण कार्य शुरू हुआ है।
विज्ञापन
ये ट्रेनों पर पड़ा असर
रेलवे स्टेशन से बुधवार को ट्रेन नंबर 14323 नई दिल्ली से रोहतक आने वाली सिर्फ बहादुरगढ़ तक ही आएगी। 14324 रोहतक से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन सिर्फ बहादुरगढ़ से ही वापस आएगी। ट्रेन नंबर 04983 रोहतक से पानीपत जाने वाली रद्द कर दी गई है। ट्रेन नंबर 04975 रोहतक से भिवानी जाने वाली ट्रेन भी रद्द कर दी गई है। ट्रेन नंबर 04974 भिवानी से रोहतक आने वाली ट्रेन भी रद्द कर दी गई है। ट्रेन नंबर 12481 दिल्ली से संगरूर को जाने वाली अस्थल बोहर स्टेशन से वापस भेज दिया जाएगा। इसी तरह 19 अगस्त तक अलग-अलग दिन काफी ट्रेनें प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन