फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Eight quintal laddus made in desi ghee sent to the Tikari border for agitating farmers from Karauntha

करौंथा से आंदोलनकारी किसानों के लिए टीकरी बॉर्डर पर भेजे देसी घी में बने आठ क्विंटल लड्डू

Tue, 09 Feb 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Eight quintal laddus made in desi ghee sent to the Tikari border for agitating farmers from Karauntha
Eight quintal laddus made in desi ghee sent to the Tikari border for agitating farmers from Karauntha
रोहतक। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली सीमा पर चल रहा किसान आंदोलन संघर्ष के साथ भाईचारे की मिठास का भी प्रतीक बन चला है। आंदोलनकारी किसानों के लिए अपने हाथों से देसी घी के लड्डू बनाकर ले जाने वाले करौंथा के ग्रामीणों का प्रयास कुछ यही बया कर रहा है। यह आपसी भाईचारा ही है कि जिले के गांवों से हर रोज टीकरी बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों के लिए सैकड़ों किलोग्राम खाद्य सामग्री की सप्लाई जारी है। इसमें एक ट्रैक्टर रोजाना करौंथा से जा रहा है।
विज्ञापन

करौंथा के ग्रामीणों ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए आंदोलनकारियों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इसी कड़ी में देसी घी में आठ क्विंटल लड्डू बनाए गए। ये लड्डू टीकरी बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों में वितरित किए गए। ट्रैक्टरों में सवार ग्रामीण लड्डू लेेकर दिल्ली सीमा पर पहुंचे। यहां चक्का जाम की खुशी साझा करते हुए लड्डू बांटकर आंदोलन व भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

करौंथा के सरपंच कमल सिंह व मंजीत धनखड़ ने कहा कि गांव के लोगों ने अपनी इच्छा से आंदोलन में सहयोग करते हुए लड्डू बनाने का फैसला लिया। ग्रामीण जगबीर, सुखबीर सिहं, संजय, वीरेंद्र, सुरेंद्र समेत अन्य लोगों ने लड्डू बनाने व उन्हें टीकरी बॉर्डर ले जाकर किसानों में बंटवाने में अहम योगदान दिया। आंदोलन शुरू होने के बाद से गांव के लोग हर रोज दिल्ली सीमा पर किसानों के लिए मदद भेज रहे हैं। पिछले दो वर्षों से मौसम की मार झेल रहे किसानों को खेती से लाभ के बजाय नुकसान हो रहा है। बारिश तो कभी ओलावृष्टि के चलते खेती घाटे का सौदा बना हुआ है। इसके बावजूद आपसी सहयोग (चंदे) से हर रोज मदद जुटा कर भेजी जा रही है। आंदोलन में कभी सब्जी, कभी फल तो कभी लकड़ी या अन्य जरूरी सामान पहुंचा रह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed