{"_id":"662457a819713929f50adb07","slug":"eight-former-councilors-did-not-attend-the-bjp-meeting-called-for-election-duty-rohtak-news-c-17-roh1019-406087-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चुनाव ड्यूटी के लिए बुलाई भाजपा की बैठक में नहीं पहुंचे आठ पूर्व पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चुनाव ड्यूटी के लिए बुलाई भाजपा की बैठक में नहीं पहुंचे आठ पूर्व पार्षद
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में पूर्व पार्षदों की बैठक में मौजूद पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, साथ मौजूद पूर्व
रोहतक। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरम है। चुनाव ड्यूटी तय करने के लिए हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित प्रदेश कार्यालय में बुलाई बैठक में 20 में आठ भाजपा समर्थक पूर्व पार्षद नहीं पहुंचे। न पहुंचने वाले पार्षदों के अपने तर्क हैं जबकि एक पूर्व पार्षद का दावा है कि कई पार्षद पाला बदलने की तैयार में हैं। बस, सही समय का इंतजार है। हालांकि पूर्व मेयर मनमोहन गोयल इस बात से सहमत नहीं हैं।
शहर की राजनीति के इतिहास पर नजर डालें तो नगर निगम के पार्षदों का सत्ता से लगाव रहा है। 2013 में हुए पहले नगर निगम चुनाव में हाउस के अंदर 20 में ज्यादातर कांग्रेस समर्थक पार्षद थे। कांग्रेस समर्थक महिला पार्षद रेणू डाबला 2018 तक निगम की पहली मेयर रहीं, अब वह भाजपा की प्रदेश सचिव हैं। 2018 के निगम चुनाव में भाजपा के पार्टी चिह्न पर आठ पार्षद ही जीत सके, लेकिन सदन 22 में 20 पार्षद भाजपा समर्थक रहे। जनवरी में पार्षदों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अब पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने पूर्व पार्षदों की पार्टी कार्यालय में बैठक बुलाई ताकि लोकसभा चुनाव को लेकर ड्यूटी तय को सके। बैठक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पार्टी नेता ओमप्रकाश बागड़ी भी मौजूद रहे।
बैठक में ये पार्षद पहुंचे
भाजपा के पार्टी कार्यालय में बुलाई गई बैठक में वार्ड नंबर 2 से पूर्व पार्षद सुमन सैनी के पति सुरेश सैनी, वार्ड 5 से पूर्व पार्षद गीता, 6 से सुरेश किराड़, 7 से मनोज सैनी, 13 से कंचन खुराना के पति अशोक खुराना, 14 से राधेश्याम ढल, 16 से डिंपल जैन, 17 से राजकमल सहगल, 18 से दीपिका नारा के ससुर देवेंद्र नारा, 19 से मुक्ता नागपाल के पति दीपू नागपाल, 20 से पूनम किलोई के पति सूरजमल किलोई व मनोनीत पार्षद अमित बंसल पहुंचे।
विज्ञापन
बैठक में ये पार्षद नहीं पहुंच सके
वार्ड 1 से कृष्ण सहरावत, 3 से तिलकराज चौहान, 4 से पप्पन गुलिया, 8 से सुनील उर्फ सोनू, 9 से जयभगवान ठेकेदार, 10 से राहुल देशवाल व 21 से डिप्टी मेयर अनिल कुमार व 22 से संतोष देवी नहीं पहुंच सकी। वार्ड 12 की महिला पार्षद मंजू हुड्डा व उसके पति बिजेंद्र हुड्डा पहले ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। तिलकराज चौहान सदन की बैठक में ही बहुत कम आते थे।
बैठक में न पहुंच पाने पर किसने क्या कहा
: रिश्तेदार की तबीयत ठीक नहीं थी। मैं सोनीपत गया हुआ था : कृष्ण सहारावत
: पड़ोस में किसी का देहांत हो गया था, संस्कार में शामिल होने गया था : अनिल कुमार पूर्व डिप्टी मेयर
: मैं बैठक में कम जाता हूं, इससे ज्यादा बाद में बताऊंगा : सुनील कुमार
: शादी में आया हुआ हूं, सुनाई नहीं दे रहा है, बाद में बात करूंगा : जयभगवान ठेकेदार
: आम लोगों के काम नहीं हुए, इसलिए भाजपा की बैठक में नहीं जाऊंगा : पप्पन गुलिया
सुनील पहले से बैठकों में नहीं आ रहे, पप्पन गुलिया ने जरूर कहा है कि काम नहीं हुए। कामों में जो कमी रह गई, चुनाव आचार संहिता के बाद दूर कर दी जाएगी। बाकी पूर्व पार्षद अलग-अलग कारणों की वजह से व्यस्त थे। नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है।
मनमोहन गोयल, पूर्व मेयर नगर निगम