{"_id":"670aee73aebc4011030cc394","slug":"effigies-of-corrupt-and-arrogant-leaders-burnt-rohtak-news-c-17-roh1020-524287-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भ्रष्टाचारी, अहंकारी नेताओं का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भ्रष्टाचारी, अहंकारी नेताओं का पुतला फूंका
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दशहरे के अवसर पर शनिवार को नवीन जयहिंद ने तंबू में भ्रष्टाचारी, अहंकारी नेताओं का पुतला फूंका। जयहिंद ने रावण को ज्ञानी तो आज के नेताओं बेईमान बताया। रावण दहन सिर्फ वही कर सकता है, जिसका चरित्र राम जैसा हो। रावण असाधारण था। वह चारों वेदों का ज्ञाता होने के साथ-साथ भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त और परम तपस्वी था। आज के नेताओं में अहंकार और घमंड भरा हुआ है। जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करते हैं। चुनाव से पहले जो नेता जनता के पैरों में बैठे थे ,अब चुनाव के बाद ये नेता जनता का हाल पूछना तो दूर, अगले चार साल दिखाई देने वाले भी नहीं हैं। जयहिंद ने कहा की जनता की समस्याओं का जिम्मेदार रावण नहीं आज के नेता हैं और उनके पुतले लोग फूंके। जयहिंद ने नेताओं को सलाह दी कि घमंड का त्याग कर जनता के मुद्दों की आवाज बनें। ब्यूरो