फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   education panchayat election admin will not cheak

शिक्षा-शौचालय के शपथ पत्र को ही समझेंगे प्रमाण, प्रशासन नहीं करेगा जांच

Tue, 15 Dec 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 15 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में भले ही प्रत्याशियों के लिए पांच शर्तों को लागू कर दिया गया हो, लेकिन अब भी प्रत्याशियों पर ही विश्वास किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रत्याशी को बिजली निगम और बैंक से बकाया नहीं होने की एनओसी तो लेनी पड़ेगी, लेकिन नामांकन में शिक्षा और शौचालय के शपथ पत्र को ही प्रमाण मान लिया जाएगा।

प्रत्याशी को केवल एक शपथ पत्र (एफिडेविट) भरना होगा। प्रशासन की ओर से इस संबंध में तुरंत कोई जांच नहीं कराई जाएगी। यह जरूर है कि चुनाव से पहले या बाद में उनकी कोई शिकायत करता है तो जांच के बाद झूठ बोलने वाले प्रत्याशी पर केस दर्ज कराकर जिंदगी भर चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से लागू की गई तीन शर्तों के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशी पर ही विश्वास किया जाएगा। इनमें शिक्षा, शौचालय और आपराधिक रिकॉर्ड शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके लिए प्रत्याशी से केवल शपथ पत्र भरवाया जाएगा। उस शपथ पत्र के सहारे ही प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेंगे और उसकी प्रशासन अपनी ओर से कोई छानबीन नहीं कराएगा।

यदि कोई उनकी शिकायत कर देता है या प्रशासन को किसी अन्य तरह से ऐसी शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। नामांकन करते समय प्रत्याशी को दो गारंटर देने होते हैं, जिनके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर होते हैं। अगर कोई प्रत्याशी झूठा शपथ पत्र देता है तो उसके गारंटर भी फंसेंगे। उन पर भी झूठा शपथ पत्र देने वाले का गारंटर बनकर गुमराह करने के मामले में मुकदमा दर्ज होगा।



पंचायत चुनाव में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों से कर्ज के मामले में एनओसी लेंगे तो शिक्षा, शौचालय व अपराध की शर्तों में शपथ पत्र भरवाया जाएगा। उस शपथ पत्र में वैसे कोई झूठी जानकारी नहीं देगा, क्योंकि उसकी कोई न कोई शिकायत कर देगा। अगर फिर भी कोई झूठी सूचना शपथ पत्र में देता है तो उसमें जांच करके कार्रवाई की जाएगी और ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
ओ. पी. धनखड़, पंचायती राज मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed