फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Education Minister Mahipal Dhanda slam Rahul Gandhi

महिपाल ढांडा का बयान: स्वार्थ के चक्रव्यूह में फंसे हैं कांग्रेसी, राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

Thu, 05 Jun 2025 08:30 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 08:30 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा जो नेता अपने दल का जिला अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष नहीं चुन पाए, वह संगठन को कैसे खड़ा कर पाएगा। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Education Minister Mahipal Dhanda slam Rahul Gandhi
महिपाल ढांडा, शिक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का कहना है कि कांग्रेसी घोड़े लचर-पचर हैं जो स्वार्थ के चक्रव्यूह में फंसे हुए हैं। वे नीचे या ऊपर नहीं देखते, बल्कि अपने आप में मस्त रहते हैं। ऐसी कांग्रेस से देश व प्रदेश का युवा नहीं जुड़ेगा। गुरुवार को शिक्षा मंत्री पार्टी कार्यालय मंगल-कमल में मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक विषय पर हुई संगोष्ठी में शामिल होने के बाद मीडिया के सामने राहुल गांधी की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तीन तरह के घोड़े वाले बयान का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन


राहुल गांधी पर बोला हमला 
 
राहुल गांधी के प्रदेश के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि जो नेता अपने दल का जिला अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष नहीं चुन पाए, वे संगठन को कैसे खड़ा कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने फैसले लेने में स्वतंत्र न हो, ऐसे में जेब में संविधान की कॉपी लेकर फिरने का कोई फायदा नहीं है। कांग्रेस ने एक जिले में कई प्रभारी बनाए हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता असमंजस में हैं कि किसको अपना नेता माने।

विज्ञापन

कांग्रेस पर ओच्छी राजनीति करने का आरोप

ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता सर्वदलीय बैठक में थे। उस समय किसी ने सवाल नहीं किया। अब क्रेडिट लेने के लिए ओच्छी राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शौचालय से लेकर ब्रह्मोस तक की उपलब्धियों को दुनिया ने देखा है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीएम मोदी के निर्देशों पर सेना ने कल्पना से बड़ी सजा आतंकवादियों को दी है। लोकसभा स्तरीय कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी अपनी बात रखी। 

शिक्षा विभाग में हिंदी में होंगे सब काम

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में हर कार्य अब हिंदी में होगा। अधिकारियों को साफ हिदायत दी है कि उनके पास कोई भी पत्र अंग्रेजी में नहीं आना चाहिए। विभाग के अधिकारियों ने इसके लिए समय मांगा है। उन्होंने कहा कि हिंदी आम लोगों की भाषा है इसलिए हिंदी पर गर्व है।



ये भी पढ़ें: दुष्यंत चौटाला का BJP पर हमला: सैनी सरकार बदमाशों को दे रही शह, शराब ठेकेदारों को मिल रही धमकी

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा जो नेता अपने दल का जिला अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष नहीं चुन पाए, वह संगठन को कैसे खड़ा कर पाएगा। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed