फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Education department shuts down 70 unrecognized schools

Rohtak News: शिक्षा विभाग ने 70 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लगाए ताले

Thu, 03 Apr 2025 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Education department shuts down 70 unrecognized schools
रोहतक। बिना मान्यता के संचालित निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने 70 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर ताला लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इनमें कक्षा पांचवीं तक के 30, कक्षा छठी से आठवीं तक के 23 ,कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के 17 स्कूल शामिल हैं। इस संबंध में विभाग ने स्कूलों की सूची जारी कर दी है। खंड शिक्षा अधिकारियों को भी पत्र लिखा गया है। यही नहीं, इन स्कूलों के बच्चों को सरकार या दूसरे मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। कई निजी स्कूल संचालक कम फीस तो कोई आधुनिक सुविधा संपन्न व्यवस्था की बात कहकर अभिभावकों को विश्वास में लेने की जुगत में जुटा है। खेल, कंप्यूटर, लैब व अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है। महंगी फीस व अन्य शुल्कों के नाम पर स्कूल संचालक अभिभावकों से मोटी रकम वसूल कर रहे हैं। इनमें से अनेक के पास तो मान्यता तक नहीं है। इसके बावजूद विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन



गैर मान्यता प्राप्त नौवीं से बारहवीं तक के विद्यालय

एचआर ग्रीन फील्ड स्कूल मोखरा, श्रीचंद्र मांटेसरी स्कूल सीसर खास, श्रीराम हाई स्कूल सीसर खास, सर छोटूराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल भैणी भैराण, एसके पब्लिक स्कूल सीसर खास, सैनिक हादस स्कूल सीसर खास, शिव पब्लिक स्कूल किलोई, रतन इंटरनेशनल स्कूल किलोई, आईसीएस बहु-अकबरपुर, एसएमएस हाई स्कूल टिटोली, एसडी हाई स्कूल सुंदरपुर, आईपीस सीनियर सेकेंडरी स्कूल आंवल, इंडियन पब्लिक स्कूल बनियानी, जनता हाई स्कूल टिटोली, एससीआर सेंटर खरावड़, सरस्वती वंदना पब्लिक स्कूल बनियानी, नेहरू हाई स्कूल सुंदरपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर मान्यता प्राप्त छठी से आठवीं तक के विद्यालय

आर्या नेशनल पब्लिक स्कूल भगवतीपुर, नव ज्योति मिडिल स्कूल निंदाना, गीता शिक्षा सदन महम, सुराइस पब्लिक स्कूल सीसर खास, जय मॉडल मिडिल स्कूल रोहतक, बाबा गिरधारी दास विद्या मंदिर गिरावड़, संस्कार भारती विद्या समिति भगवतीपुर, न्यू एमजीएम डीएलएफ कॉलोनी रोहतक, एवीएम पब्लिक स्कूल चमारिया, कलावती स्कूल रूड़की, न्यू दिशा पब्लिक स्कूल बहु अकबरपुर, न्यू ज्योति प्रकाश सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहतक, एमडी हाई स्कूल धामड़, भारत मिडिल स्कूल बालंद, लिटल पैराडाइस स्कूल खरावड़, सनराइस कांवेंट स्कूल आसन, कल्पना चावला विद्यापीठ समचाना, केसीएम बालंद, एमआर पब्लिक स्कूल खरावड़, एसवीएम लाहली, कमालवल वाटिका प्राइमरी स्कूल खरावड़, हिंदू आदर्श स्कूल खेड़ी साध, एमडी मॉडल स्कूल ककराना शामिल है।

गैर मान्यता प्राप्त पांचवीं तक के स्कूल व प्ले स्कूल

एसबी मॉडल स्कूल जनता कॉलोनी रोहतक, डीएसजे किड्स प्लेनेट स्कूल मदीना, शर्मा हाई स्कूल भिवानी चुंगी रोहतक, ओम प्ले स्कूल रूड़की, सरस्वती मॉडल स्कूल विजय नगर रोहतक, प्रिंस पब्लिक स्कूल मोखरा, सीएससी बाल स्कूल बलंभ, एसआर स्कूल गद्दी खेड़ी, बाल सरस्वती बीएस जूनियर विंग ककराना, सरस्वती वंदना स्कूल कंसाला, देव पब्लिक स्कूल किलोई, लिटल कैंपस प्ले स्कूल दत्तोड़, जेके किड्स वैली स्कूल नौनंद, आईसीएस स्कूल बलियाना, गीता विद्या मंदिर स्कूल बलियाना, हैप्पी चाइल्ड स्कूल अटेली, जेके प्ले स्कूल दत्तोड़, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल पाकस्मा, बाल आईटी स्कूल बलियाना, आदर्श प्ले स्कूल गिझी, मैरी गोल्ड प्ले स्कूल गिझी, श्रीराम प्ले स्कूल खरैंटी, किड्स प्ले स्कूल खरैंटी, लिटल स्टार प्ले स्कूल गिझी, नवजवान भारत स्कूल सांपला, पतंजलि पैराडाइस पब्लिक स्कूल सांपला, बाबा छोटनाथ स्कूल चुलियाना, आर्या स्कूल टिटोली, आईसीएस कोचिंग सेंटर सांपला, लर्निंग सोपिया सुंदरपुर शामिल हैं।


वर्जन
नए सत्र में बच्चों का स्कूल में दाखिला कराना अभिभावकों की बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसके चलते वे कई बार आकर्षण में फंस जाते हैं। इससे बचकर अभिभावक मान्यता प्राप्त स्कूल में ही बच्चों का दाखिला कराएं। गैर मान्यता प्राप्त स्कूल बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न कर पाएं इसलिए विभाग ने सख्ती बरतते हुए 70 स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। इसकी सूची संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दी गई है।
मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed