फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Education and skill development is the key to women empowerment: Prof. Rajbir

शिक्षा और कौशल विकास ही महिला सशक्तीकरण की कुंजी : प्रो. राजबीर

Tue, 19 Oct 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Education and skill development is the key to women empowerment: Prof. Rajbir
एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा है कि शिक्षा व कौशल विकास ही महिला सशक्तीकरण की कुंजी है। वह सेंटर फॉर लाइफ एंड सॉफ्ट स्किल्स द्वारा डीडीई की यूजी व पीजी छात्राओं के लिए आयोजित कैपेसिटी व पर्सनैलिटी बिल्डिंग प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय महिला आयोग की सहभागिता से आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रो. राजबीर ने इस पहल की सराहना की और कौशल विकास को समय की जरूरत करार दिया। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सचिव मीता राजीव लोचन ने कहा कि शिक्षा और कौशल की बुनियाद पर महिलाएं जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकती हैं। जीवन में संघर्षशीलता से ही सफलता मिलती है। उन्होंने आयोग द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्य की जानकारी दी। इससे पहले महिला अध्ययन केंद्र की निदेशिका प्रो. पुष्पा दहिया ने मेहमानों का स्वागत किया। सीएलएएस के निदेशक प्रो. आशीष दहिया कार्यक्रम की जानकारी दी। संचालन डॉ. दिव्या मल्हान ने किया, प्रो. संजू नंदा ने आभार जताया। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की डीन प्रो. सारिका शर्मा ने संचार, इंटर पर्सनल स्किल्स और मैनेजमेंट स्किल्स पर प्रकाश डाला। डॉ. दिव्या ने प्रभावशाली रिज्यूम तैयार करने और साक्षात्कार कौशल के बारे में बताया। प्रो. नसीब सिंह गिल ने आईटी कौशल, इंटरनेट जागरूकता और डिजिटल लर्निंग रिर्सोसेज के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed