फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ED raids 15 places, evidence of recovery of Rs 65 crore recovered

Rohtak News: ईडी ने 15 स्थानों पर डाला छापा, 65 करोड़ रुपये की रिकवरी के साक्ष्य बरामद

Wed, 12 Feb 2025 11:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:53 AM IST
विज्ञापन
ED raids 15 places, evidence of recovery of Rs 65 crore recovered
11सीटीके28...पटेल नगर में ईडी की रेड के समय घर के बाहर मौजूद सीआरपीएफ का जवान । संवाद
रोहतक। चंड़ीगढ़ से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 15 टीमों ने मंगलवार सुबह छह बजे रोहतक के पटेलनगर समेत 15 स्थानों पर छापा डाला। जांच में करीब 65 करोड़ रुपये की रिकवरी के साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई टाइगर कंपनी के संचालक चिराग के घर, ऑफिस और अन्य सदस्यों के ठिकानों पर की गई। ईडी की यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही और रातभर चलने की उम्मीद है। छापे के दौरान घर पर किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं थी। इस कार्रवाई के दौरान ईडी को करीब 65 करोड़ (रिकवरी) के लेनदेन के साक्ष्य बरामद हुए हैं। इस कंपनी का काम इंश्योरेंस और पेंशन फंडिंग का काम करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन




एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पटेलनगर निवासी चिराग और उनकी पत्नी वीणा कुमार ने टाइगर नाम पर एक कंपनी रजिस्टर्ड करा रखी है। उनकी कंपनी के नाम से ऑनलाइन गेम /सट्टा खिलाने की सूचना मिल रही थी। विभाग की ओर से काफी दिन से इस कंपनी की कार्यप्रणाली और साक्ष्य आदि जुटाए जा रहे थे। जब कुछ ठोस साक्ष्य मिले तो मंगलवार सुबह 6 बजे घर समेत 15 स्थानों पर 15 टीमों ने छापा डाला। उनके घर पर चिराग और परिवार के अन्य सदस्य थे। सुबह से किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। उनके घर और हिसार रोड स्थित कार्यालय से अभी तक जांच में करीब 65 करोड़ रुपये के लेनदेन की रिकवरी के साक्ष्य मिले हैं। देर शाम तक कार्रवाई जारी थी और चंडीगढ़ से दूसरी और टीमें बुलाई गई हैं। इससे आशंका है कि रात भर यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां पर रजिस्टर्ड है कंपनी
टाइगर डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड यह कंपनी 18 जून 2023 को रजिस्टर्ड हुई थी। इसके निदेशक चिराग किनरा और यशपाल हैं। कंपनी प्लॉट नंबर 1098 हुडा पार्क, एमआरएफ शोरूम इंडिया के पास, रोहतक हरियाणा के पते पर रजिस्टर्ड है। कंपनी का काम फंडिंग से संबंधित होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed