फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   EC halts result announcements of the ongoing recruitment process in Haryana until the completion of election

Haryana: चुनाव परिणामों तक नहीं जारी हो सकेंगे भर्तियों के रिजल्ट, चुनाव आयोग की रोक

Wed, 21 Aug 2024 05:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Aug 2024 05:50 PM IST
सार

हरियाणा में चल रही भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। चुनाव आयोग ने भर्तियों के रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
EC halts result announcements of the ongoing recruitment process in Haryana until the completion of election
चुनाव आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय चुनाव आयोग ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव पूरा होने तक हरियाणा में चल रही भर्ती प्रक्रिया के परिणाम की घोषणाओं पर रोक लगा दी है। ये भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) और हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा विभिन्न पदों पर हो रही थीं। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 5600 पदों और एचपीएससी टीजीटी और पीटीआई के 76 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश से शिकायत मिली थी। इसपर आयोग ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

इसके बाद, आयोग ने राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी और राज्य सरकार से तथ्यों का पता लगाने के बाद और मौजूदा आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) निर्देशों के मद्देनजर, आयोग ने एचएसएससी और एचपीएससी द्वारा चल रही भर्ती प्रक्रिया में चुनाव आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं पाया।


आयोग ने पाया है कि भर्ती प्रक्रिया चुनाव की घोषणा से पहले शुरू की गई थी और चुनाव आचार संहिता के निर्देशों के तहत है, जहां वैधानिक अधिकारी अपना काम जारी रख सकते हैं।

लेकिन, समान अवसर बनाए रखने के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी को कोई अनुचित लाभ न मिले, आयोग ने निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारियों (एचएसएससी और एचपीएससी) द्वारा इन भर्ती के परिणामों की घोषणा विधानसभा चुनाव के पूरा होने तक जारी नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed