फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   E-procurement system disrupted, offline system provides relief

Rohtak News: ई-खरीद प्रणाली बाधित, ऑफलाइन व्यवस्था से मिली राहत

Mon, 13 Apr 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
E-procurement system disrupted, offline system provides relief
फोटो 03 महम मंडी पोर्टल में रूकावट के चलते इंतजार करते किसान । संवाद
रोहतक, महम। सोमवार को अनाज मंडियों में खरीद व्यवस्था अव्यवस्थित रही। ई-खरीद पोर्टल ठप होने के कारण ऑनलाइन खरीद प्रभावित हुई और किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ा। नई अनाज मंडी रोहतक में 30,000 क्विंटल गेहूं की आवक हुई जबकि 40,000 क्विंटल की खरीद दर्ज की गई।
विज्ञापन

340 गेट पास बनाए गए लेकिन पोर्टल समस्या के चलते खरीद प्रक्रिया धीमी रही और उठान शून्य रहा। सरसों की 200 क्विंटल आवक के मुकाबले 250 क्विंटल खरीद व उठान हुआ।
विज्ञापन

महम मंडी में भी ई-खरीद पोर्टल रुक-रुक कर चलता रहा जिससे किसानों को एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। किसानों ने बताया कि बिना गेट पास बायोमीट्रिक संभव नहीं जिससे परेशानी बढ़ी। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ऑफलाइन गेट पास जारी किए जिससे कुछ राहत मिली। हालांकि बायोमीट्रिक के लिए किसानों को दोबारा आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिव डॉ. दीपक ने बताया कि दोपहर में साइट कुछ समय के लिए व्यस्त रही लेकिन बाद में सुचारु हो गई। लगभग 85 प्रतिशत बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और भीड़ नियंत्रित करने के लिए पांच स्थानों पर व्यवस्था की गई है।

यह पोर्टल की सरकार है : सांसद दीपेंद्र हुड्डा
इस बीच सांसद दीपेंद्र हुड्डा व विधायक बलराम दांगी ने मंडी का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं। सांसद ने कहा कि यह पोर्टल की सरकार है जो किसानों को उलझा कर रखना चाहती है। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था की मांग उठाई। उठान की धीमी गति पर चिंता जताते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान करने को कहा।

फोटो 03 महम मंडी पोर्टल में रूकावट के चलते इंतजार करते किसान । संवाद

फोटो 03 महम मंडी पोर्टल में रूकावट के चलते इंतजार करते किसान । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed