फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   E-library will start from November 1 in village Bhali and Patwapur

गांव भाली व पटवापुर में एक नवंबर से शुरू होगी ई-लाइब्रेरी

Mon, 11 Oct 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
E-library will start from November 1 in village Bhali and Patwapur
बिजली निगम ने एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर गांव भाली व पटवापुर में ई-लाइब्रेरी चालू करने की तैयारी तेज कर दी है। स्नातक, प्रवेश परीक्षाओं (मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईटीआई) और जॉब की किताबों के ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों को लाइब्रेरी में निशुल्क नेट की भी सुविधा मिलेगी ताकि ताकि जरूरत पर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें। बिजली निगम सीएसआर (कारपोरेट सोशल रेस्पांसबिलिटी) के तहत प्रदेश में 21 ई-लाइब्रेरी बनवा रहा है। मगर ये ई-लाइब्रेरी उन्हीं गांवों में बनेंगी जो ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के मानकों को पूरा करते हैं। रोहतक के गांव भाली व गांव पटवापुर में ई-लाइब्रेरी बनाई जा रही है, जिसका काम अंतिम चरण में है। लाइब्रेरी को पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया जा रहा है ताकि पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों की एकाग्रता बनी रहे। इस लाइब्रेरी में एनसीईआरटी, हरियाणा बोर्ड, सीबीएसई के अलावा प्रवेश परीक्षाओं, जॉब, अखबार, मैग्जीन, धार्मिक पुस्तकें, उपन्यास, प्रेरणादायी कहानियों की किताबें होंगी। इन किताबों की खरीद के लिए बिजली निगम ने ऑर्डर जारी कर दिया है। वहीं, इस बारे में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता एके यादव ने बताया कि सीआरएस के तहत गांव भाली व पटवापुर में ई-लाइब्रेरी बनवाने का काम लगभग पूरा हो गया है। किताबों के लिए ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं। लाइब्रेरी आने वालों को फ्री में इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। हरियाणा दिवस पर इसका शुभारंभ किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed