फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   dyanand math, election, master rampal, rohtak, aarya samaj, haryana

दयानंद मठ में सुरक्षा चौकस, विवादों के चलते चुनाव में लगाई गई है बाहरी शिक्षकों की ड्यूटी

Sun, 11 Dec 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 11 Dec 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
dyanand math, election, master rampal, rohtak, aarya samaj, haryana
आज होगा आचार्य विजयपाल और मास्टर रामपाल की दावेदारी पर फैसला - फोटो : amar ujala
कई दिनों से सुर्खियों में रही आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा का त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को होगा। चुनावी मैदान में अपने-अपने पैनल के साथ उतरे आचार्य विजयपाल और मास्टर रामपाल की दावेदारी पर 859 प्रतिनिधि फैसला करेंगे। चुनाव के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों ने शनिवार को चुनाव स्थल का मौका मुआयना भी किया। सुरक्षा व्यवस्था को चौकस कर दिया गया है। विवाद से बचने के लिए बाहरी शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन


आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा दयानंद मठ का पहला चुनाव वर्ष 1975 में हुआ था। सभा के चुनाव में प्रदेश भर के आर्य समाज के विभिन्न संगठनों से चुने गए प्रतिनिधि मतदान करते हैं। फिलहाल, प्रदेश में 859 प्रतिनिधि हैं। इस बार सभा का चुनाव विवादों में रहा है। चुनावी मैदान में उतरे आचार्य विजयपाल और मास्टर रामपाल आर्य अपने-अपने पैनल के साथ चुनाव मैदान में हैं। मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए हैं। विवादों को देखते हुए चुनाव में अधिकतर बाहरी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसा इसलिए किया गया है, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर कोई सवाल न उठा सके। चुनाव के दौरान मेन गेट से लेकर बूथ के अंदर तक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को चुनाव अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार व पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मठ का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


एक पैनल में रहने वाले इस बार आमने-सामने

आर्य प्रतिनिधि सभा में साल 1975 से अब तक कई बार चुनाव हो चुके हैं, लेकिन इस बार चुनाव वर्चस्व के संघर्ष में बदल गया है। पिछली कार्यकारिणी में आचार्य विजयपाल प्रधान पद पर थे तो मास्टर रामपाल आर्य उन्हीं की कार्यकारिणी में मंत्री थे। लेकिन इस बार आपसी मतभेदों के चलते दोनों एक-दूसरे के सामने आ खड़े हुए हैं। इस बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों पैनल इस चुनाव को मूछों की लड़ाई मानकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य विजयपाल का पैनल

प्रधान - आचार्य विजयपाल
उपप्रधान - स्वामी कर्मपाल
मंत्री - स्वामी ब्रह्मनंद
उपमंत्री - राजवीर छिकारा
कोषाध्यक्ष - धनीराम आर्य

मास्टर रामपाल का पैनल

प्रधान - मास्टर रामपाल आर्य
उपप्रधान - कन्हैयालाल आर्य
मंत्री - आचार्य योगेंद्र आर्य
उपमंत्री - उमेद शर्मा
कोषाध्यक्ष - सुमित्रा आर्या
नोट : पुस्तकाध्यक्ष के लिए दोनों पैनल से एक ही नामांकन हुआ था। दूसरा प्रत्याशी नहीं होने के कारण आजाद सिंह आर्य को इस पद पर चुन लिया गया है।

बोले दावेदार

चुनाव के संबंध में हमारी पूरी तैयारी है। 859 आर्यजन साबित कर देंगे कि वह किसके साथ हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने पर यह सभी के सामने होगा।
- आचार्य विजयपाल, प्रधान पद के प्रत्याशी

चुनाव रुकवाने के लिए बहुत प्रयास किया गया, लेकिन जीत हमेशा सच की हुई है। हमारा पैनल चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। जीत हमारी होगी।
- मास्टर रामपाल आर्य, प्रधान पद के प्रत्याशी

चार बूथों पर 859 प्रतिनिधि मतदान करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा। इसकी पूरी व्यवस्था कर ली गई है।
 - डॉ. सुरेंद्र कुमार, चुनाव अधिकारी आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed