फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   DVR XI won the match by 44 runs

Rohtak News: डीवीआर एकादश ने 44 रन से मैच जीता

Wed, 30 Apr 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 30 Apr 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
DVR XI won the match by 44 runs
29सीटीके03-डीवीआर क्रिकेट मैदान में गेंदबाजी करता सक्षम। स्रोत:क्लब
रोहतक। डीवीआर क्रिकेट एकादश व सुगनि देवी क्रिकेट फाउंडेशन एकादश के बीच मंगलवार को 40 ओवर का मैच खेला गया। मुकाबला डीवीआर क्रिकेट मैदान में खेला गया। डीवीआर एकादश ने 44 रन से मैच जीता। दुवैन नरवाल को मैन ऑफ द मैच व सक्षम यादव को बेस्ट गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन

डीवीआर एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 40 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए। डीवीआर एकादश की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए दुवैन नरवाल ने 128 गेंदों पर 23 चौकों की मदद से 150 रन बनाए। विरेन ने 34 रन बनाए। सुगनि देवी एकादश की ओर सेक साहिल ने तीन व मोहित ने दो विकेट लिए। जवाब में सुगनि देवी एकादश 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 270 रन ही बना सकी व डीवीआर एकादश ने 44 रन से मैच जीता। सुगनि देवी एकादश की ओर से मोहित ने 70 व वंश ने 63 रन बनाए। डीवीआर एकादश की ओर से सक्षम यादव ने तीन व शेखर और कार्तिक ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed