{"_id":"627811e2584e652a2b3e737d","slug":"during-the-night-patrol-the-police-caught-20-accused-after-checking-1763-vehicles-rohtakcity-news-rtk646075828","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने 1763 वाहनों की जांच कर 20 आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने 1763 वाहनों की जांच कर 20 आरोपी पकड़े
विज्ञापन
रात्रि गश्त के दौरान वाहनों की जांच करते पुलिस अधिकारी। विज्ञप्ति
- फोटो : RohtakCity
पुलिस ने शनिवार रात को विशेष गश्त अभियान चलाया। इसके तहत विशेष नाकाबंदी व गश्त पर तैनात जवानों ने वाहनों व लोगों की जांच की। पुलिस ने 1763 वाहन जांचे। अभियान के दौरान 20 आरोपी गिरफ्तार किए गए। यही नहीं एक देसी पिस्तौल, 152 बोतल शराब, 710 ग्राम गांजा व सट्टे में दांव पर लगे 8170 रुपये बरामद हुए।
पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना के नेतृत्व में रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक अभियान चलाया गया। सभी उप पुलिस अधीक्षक, प्रभारी थाना, चौकी व सीआईए स्टाफ की टीमें गश्त पर मौजूद रहीं। इन टीमों ने संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की गहनता से जांच की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन व गार्डों में तैनात अतिरिक्त पुलिस बल को नाकों पर तैनात किया गया। पुलिस की अलग-अलग 158 पार्टियों ने जिले में 42 जगह नाकाबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच की। बाजार व संकरे रास्तों पर पैदल गश्त के लिए अलग टीमों का गठन किया गया। महिला पुलिस ने भी गश्त व नाकाबंदी पर तैनात रही।
पुलिस ने 568 दो पहिया वाहन, 501 चार पहिया वाहन व 694 बडे़ वाहनों की जांच की। जांच में मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 38 वाहनों के चालान किए गए व दो को जब्त किया गया। पुलिस ने 109 से ज्यादा सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग कर 10 अजनबियों के पर्चे काटे। विभिन्न मामलों में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक देसी पिस्तौल, 152 बोतल देसी शराब, 710 ग्रामगांजा व सट्टा मे दांव पर लगे 8170 रुपये बरामद किए।