फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to the strike, the city remained clean and government offices functioned as usual.

Rohtak News: हड़ताल के चलते शहर में नहीं हुई सफाई, सरकारी कार्यालयों में नियमित रूप से हुआ काम

Fri, 13 Feb 2026 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Due to the strike, the city remained clean and government offices functioned as usual.
12jjrp16- नए बस अड्डे पर तैनात पुलिस कर्मचारी। संवाद
झज्जर। सर्व कर्मचारी संघ एवं सीटू के आह्वान पर की गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते शहर में सफाई नहीं नहीं हुई। हालांकि घर-घर से कूड़ा उठान का काम पहले की तरह नियमित रूप से हुआ। वहीं सरकारी कार्यालयों में प्रतिदिन की तरह काम हुए।
विज्ञापन

जिले भर में लगभग 850 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। झज्जर में आशा वर्कर, सीटू से जुड़े लगभग 235, बिजली कर्मचारी 50, सफाई कर्मचारी लगभग 135, पटवारी लगभग 15, रोडवेज कर्मचारी लगभग 25 और रिटायर कर्मचारी लगभग 30 शामिल हुए।
विज्ञापन

हड़ताल में रोडवेज कर्मचारियों ने पूर्ण रूप से हिस्सा नहीं लिया। कुछ कर्मचारी हड़ताल में शामिल होने के लिए पहुंचे। रोडवेज बसें प्रतिदिन की तरह नियमित रूप से गंतव्यों तक गई। वहीं बिजली सेवाओं बाधित नहीं हुई। शिकायत केंद्र पर कुल 12 शिकायतें आई जिनका समय पर निदान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल को देखते हुए नए बस अड्डे और लघु सचिवालय परिसर में पुलिस बल को तैनात किया गया था लेकिन रोडवेज कर्मचारियों के चक्का जाम की जानकारी अधिकारियों को देने के बाद पुलिस को बाद में लघु सचिवालय में शिफ्ट कर दिया गया।

कर्मचारियों ने ग्रीन बेल्ट में की नारेबाजी
हड़ताल का सफल आयोजन गुरुग्राम रोड स्थित ग्रीन बेल्ट में किया गया। हड़ताल की अध्यक्षता संयुक्त रूप से एसकेएस जिला प्रधान रामबीर और सीटू सचिव किरण बरहाना ने की जबकि संचालन महासचिव नरेश छिल्लर ने किया। वक्ताओं ने कहा कि आज केंद्र की सरकार व राज्य सरकार दोनों ही आमजन की समस्यायों के प्रति उदासीनता अपनाएं हुए हैं। कोर्ट के आदेश के उपरांत के बाद भी दस साल की सेवा पूरी कर चुके कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने में उदासीन रवैया अपनाए हुए है। परियोजना कर्मियों को लगातार अव्यवहारिक कामों में लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनके ऊपर नाजायज दबाव बनाया जा रहा है। थोड़े वेतनमान के साथ ज्यादा से ज्यादा काम का दबाव बनाया जा रहा है।

यह रही मुख्य मांगें
कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।

पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।

हरियाणा रोजगार कौशल निगम को तुरंत भंग किया जाए।

निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाए।

वरिष्ठ नागरिकों को सभी प्रकार के लाभ दिए जाएं।

ऑनलाइन ट्रांसफर के नाम पर पदों की समाप्ति रोकी जाए।

विभागों में रिक्त पदों पर नियमित भर्तियां की जाएं।

कर्मचारियों को समयबद्ध पदोन्नति दी जाए।

कार्यालयों में लंबित मामलों का निपटारा किया जाए।

किसानों के हकों को पूंजीपतियों के पास गिरवी रखने की नीति बंद हो।

रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन में क्रमिक वृद्धि की जाए।

एसीपी व पदोन्नति में टेस्ट की बाध्यता समाप्त की जाए।

रिटायर्ड, सी और डी ग्रुप कर्मचारियों को टैक्स के दायरे से बाहर रखा जाए।

यह रहे मौजूद
धरना प्रदर्शन में कामरेड सुरेंद्र मलिक, प्रधान रामबीर, किरण, प्रवेश, रमेश जाखड़, सुरेंद्र सिवाच, कैप्टन सतबीर,माया नेहरा, जयपाल गुढ़ा, संदीप मारौत, शिवम, देवेंद्र, राजेंद्र, अशोक, जगबीर, सरजीत गुलिया, राजबीर राहर, बलबीर सिंह पंघाल, रामसिंह मातनहेल, ओमप्रकाश, रामेश्वर बिरधाना, सुरेश शर्मा,फूल कुमार मौजूद रहे।


इन संगठनों ने लिया भाग
प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, बिजली विभाग, इंटक, पीडब्ल्यूडी एवं सिंचाई विभाग, हरियाणा रोडवेज, पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन, संयुक्त किसान मोर्चा, सीटू, नगरपालिका, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, चौकीदार संघ, कांग्रेस जिला कार्यकारिणी, कांग्रेस सेवादल शामिल रहे।

12jjrp16- नए बस अड्डे पर तैनात पुलिस कर्मचारी। संवाद

12jjrp16- नए बस अड्डे पर तैनात पुलिस कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article