{"_id":"69c83c9f6aebac584b00cdd6","slug":"due-to-the-lack-of-supply-of-commercial-cylinders-vendors-are-cooking-food-on-diesel-and-wood-stoves-rohtak-news-c-17-roh1020-831081-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई न होने से डीजल व लकड़ी की भट्टी पर खाना बना रहे विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई न होने से डीजल व लकड़ी की भट्टी पर खाना बना रहे विक्रेता
विज्ञापन
11-रोहतक कोर्ट रोड पर लकड़ी की भट्टी जलकार खाना बनाते दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई न होने से फूड विक्रेताओं का काम प्रभावित हो रहा है। इस कारण विक्रेता डीजल व आग से जलने वाले चूल्हों पर खाना बना रहे हैं। हालांकि, गैस एजेंसियों पर शनिवार को घरेलू सिलिंडर की सप्लाई सुचारु रही। एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की संख्या न के बराबर देखी जा रही है।
हालांकि, शहर की लक्ष्मी गैस एजेंसी, खनगवाल गैस एजेंसी, अजीत गैस एजेंसी व दिव्या गैस एजेंसी पर स्थिति सामान्य रही और कोई लंबी कतार दिखाई नहीं दी। वहीं, कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई न होने से भोजन विक्रेताओं को भी हताश देखा गया। कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने से डीजल व लकड़ी की भट्टी का इस्तेमाल करते दिखे।
-- -- -- -
वर्जन
जिला में 35 गैस एजेंसियों के माध्यम से गैस सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आवश्यक वस्तुओं को लेकर अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- सचिन गुप्ता, उपायुक्त
-- -- -- -
फोटो : 13
घरों में बुकिंग करने के दो दिन के अंदर सिलिंडर की सप्लाई की जा रही है। एजेंसी से प्रतिदिन 400 घरेलू सिलिंडर दिए जा रहे हैं। अभी कॉमर्शियल सिलिंडर की पूर्ति शुरू नहीं हुई है।
- रमन मेहता, ऑनर, दिव्या गैस एजेंसी सर्कुलर रोड
-- -- -- -
फोटो : 14
कॉमर्शियल सिलिंडर की पूर्ति न होने से काम प्रभावित है। नुकसान से बचने के लिए काफी फूड सामग्री बेचनी बंद कर दी है। अभी लकड़ी की भट्ठी जलाकर खाना बना रहे हैं।
- जतिन, छोले-भटूरे विक्रेता
-- -- -- -
फोटो : 15
12 दिन से डीजल भट्टी पर खाना बना रहे हैं। कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने से मजबूरी में डीजल भट्टी जला रहे हैं। इसमें भी खर्च बढ़ा लेकिन थाली का रेट पुराना ही है।
- राजू, कारीगर, सब्जी-पूरी विक्रेता