{"_id":"67feb179d3c37d989b020659","slug":"due-to-slow-lifting-wheat-reached-the-roads-of-the-market-rohtak-news-c-17-roh1019-635011-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: उठान धीमी होने के कारण मंडी की सड़कों पर पहुंचा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: उठान धीमी होने के कारण मंडी की सड़कों पर पहुंचा गेहूं
Wed, 16 Apr 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो-15सीटीके57 रोहतक अनाज मंडी से गेहूं का उठान करते हुए। संवाद
रोहतक। जिले की अनाज मंडियों में धीमी उठान प्रकिया के कारण जगह की कमी हो चुकी है। इस कारण अनाज मंडियां गेहूं से अटी पड़ी हैं। मंडियों में गेहूं डालने के लिए जगह नहीं है। इसके कारण मंडी की सड़कों पर गेहूं को डाला जा रहा है। मंडी में आने वाले वाहन गेहूं के ऊपर से गुजर रहे हैं। इस कारण गेहूं खराब हो रहा है। अनाज मंडियों में खरीद एजेसियों की व्यवस्थाओं की पोल धीरे-धीरे खुल रही है। आने वाले दिनों में और भी ज्यादा गेहूं आने की उम्मीद लगाई जा रही है। उस समय किसानों को और भी ज्यादा परेशानियां हो सकती है।
जिले की अनाज मंडियों में मंगलवार को 246530 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इसमें से 254920 क्विंटल की खरीद व 57850 क्विंटल की उठान की गई। वहीं 644950 क्विंटल गेहूं मंडियों से उठान नहीं किया गया है। साथ जिले में सोमवार को 4660 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसमें से 7539 क्विंटल सरसों की खरीद की गई व 194740 क्विंटल सरसों की उठान की गई।
जगह की कमी के कारण रोहतक अनाज मंडी में सड़कों पर अनाज डाला जा रहा है। अनाज मंडी में फसल लेकर पहुंच रहे वाहन गेहूं के ऊपर से होकर गुजर रहे हैं। इसके कारण गेहूं की गुणवत्ता खराब हो रही है। अधिकारी इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे। खरीद एजेंसियों के अधिकारियों की ही माने तो अभी तक अनाज मंडी में लाखों क्विंटल गेहूं आना अभी बाकी है। ऐसे में अगर अनाज मंडियों से गेहूं के उठान में अभी तेजी नहीं की गई तो, आने वाले दिनों में किसानों को परेशानी का सामना करना पडे़गा।
विज्ञापन
वर्जन
अनाज मंडियों गेहूं की आवक व खरीद हर रोज तेज हो रही है। आने वाले दो से तीन दिन अभी यही हाल रहने वाला है। मंडी में किसानों को परेशानी ना उठानी पड़े। इसके लिए अधिक से अधिक उठान का प्रयास किया जा रहा है।
-विरेंद्र, डीएफएससी, रोहतक