फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to repair work, the operation theatre has been shifted near the labour room.Due to repair work, the operation theatre has been shifted near the labour room.

Rohtak News: मरम्मत कार्य के चलते ऑपरेशन थियेटर लेबर रूम के पास शिफ्ट

Thu, 28 May 2026 06:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 May 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
Due to repair work, the operation theatre has been shifted near the labour room.Due to repair work, the operation theatre has been shifted near the labour room.
03-नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन ​थियेटर पर चल रहा मरम्मत कार्य। संवाद - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक । नागरिक अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्य के कारण अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। ऑपरेशन थियेटर की मरम्मत के चलते उसे अस्थायी रूप से लेबर रूम के पास शिफ्ट किया गया है, जिससे रोजाना होने वाले ऑपरेशनों की संख्या में भारी कमी आई है।
पहले अस्पताल में प्रतिदिन करीब 15 ऑपरेशन किए जाते थे, जिनमें नेत्र, अपेंडिक्स, सिजेरियन समेत अन्य सर्जरी शामिल थीं, लेकिन अब केवल चार ऑपरेशन ही हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

इस स्थिति के कारण मरीजों की वेटिंग लगातार बढ़ रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार रोजाना लगभग 10 मरीजों की वेटिंग बढ़ रही है, जिससे ऑपरेशन के लिए इंतजार लंबा होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. पुष्पेंद्र ने बताया कि इमरजेंसी मामलों को प्राथमिकता देकर तत्काल ऑपरेशन किए जा रहे हैं। वहीं सामान्य मरीजों को करीब 10 दिन बाद की तारीख दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन थियेटर की मरम्मत का कार्य अगले 10 दिनों में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद ऑपरेशन थियेटर को पुनः पुराने स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। अस्पताल प्रशासन मरीजों को कम से कम परेशानी हो, इसके प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed