फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to rain, there was no electricity for four hours, people were troubled

Rohtak News: बारिश के चलते चार घंटे गुल रही बिजली, लोग रहे परेशान

Tue, 02 Sep 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 02 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, there was no electricity for four hours, people were troubled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। क्षेत्र में रविवार रात बारिश के दौरान चार घंटे तक बिजली गुल रही जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इंडस्ट्रियल पावर हाउस से जिन फीडर पर बिजली आपूर्ति की जाती है, उनमें से अधिकतर पर बिजली आपूर्ति करीब रात 8 बजे से रात 12 बजे तक बाधित रही। बिजली बाधित रहने से मोहल्ला जमालपुर, नई सराय, मनु नगर, छोटा-बड़ा तालाब, मिश्रवाड़ा, भूप कॉलोनी, रामकरण दास कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश शुरू होने के बाद पहला बिजली कट शाम पांच बजे लगा था, जिसके बाद करीब शाम सात बजे बिजली आई और एक घंटे बाद दोबारा बिजली कट लग गया जो करीब चार घंटे तक रहा। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण इन्वर्टर बैटरी भी डिस्चार्ज हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली निगम द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर लंबे समय तक व्यस्त रहता है। इसके चलते उपभोक्ता शिकायत भी दर्ज नहीं करवा पाते हैं। न ही बिजली आपूर्ति की जानकारी मिल पाती है। लोगों ने बिजली निगम से मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक फीडर के लिए अलग हेल्पलाइन नंबर बनाए जाए और उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाए ताकि लोगों को बिजली आपूर्ति संबंधित उचित जानकारी मिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
बारिश के दौरान बिजली की तारों में फॉल्ट की संभावना बनी रहती है। फॉल्ट तलाश कर उसे ठीक करने में समय लगता है इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कुछ स्थानों की बिजली आपूर्ति बंद की जाती है। बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए अलग-अलग शिफ्ट में कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। -मोहम्मद अजहरूद्दीन, एसडीओ, बिजली निगम नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed