फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to increase in heat, transformers started getting hot, power cuts increased

Rohtak News: गर्मी बढ़ने से ट्रांसफार्मर होने लगे गर्म, बढ़े बिजली कट

Mon, 06 May 2024 04:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 06 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Due to increase in heat, transformers started getting hot, power cuts increased
बादली। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली की खपत बढ़ जाती है। साथ ही बढ़ जाता है ट्रांसफार्मरों पर लोड। ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने से उनमें तकनीकी खराबी आना, केबल जलना या फिर फ्यूज उड़ना जैसी समस्या आम हो गई है। थोड़े-थोडे समय में उड़ने वाले फ्यूजों या अन्य खराबियों से बिजली बाधित होती है। इन सब के कारण जहां एक तरफ ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ती है, वहीं दूसरी ओर निगम के कर्मचारियों की भी परेशानियां बढ़ गई हैं। ऐसे में निगम अधिकारियों ने आमजन से ऊर्जा बचाने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

बादली स्थित सब डिविजन कार्यालय के अधीन आने वाले 23 गांवों में करीब 25 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। औसतन हर घर में कूलर और फ्रिज हैं, जबकि एसी का प्रयोग भी अब ग्रामीण क्षेत्र में किया जाने लगा है। ऐसे में बिजली आपूर्ति होते ही लोड बढ़ना और फ्यूज उड़ना शुरू हो जाता है। अधिकांश परेशानी रात के समय होती है, जब निगम में रात की ड्यूटी पर कर्मचारी कम होते हैं। गर्मी में आमजन के साथ-साथ बिजली कर्मचारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिजली निगम के एसडीई विपिन कुमार का कहना है कि उपभोक्ताओं को बिजली की बचत पर ध्यान देना चाहिए। अनावश्यक लोड को रोकने का प्रयास करते हुए उर्जा बचाने में सहयोग करें ताकि रात के समय पर अनचाहे फाल्ट से भी बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed